1 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग को मिली विकास की बड़ी सौगात, महापौर बाघमार ने जताया आभार

शेयर करें

OM Darpan

Jul 17, 2025 05:53 am 300 views
दुर्ग को मिली विकास की बड़ी सौगात, महापौर बाघमार ने जताया आभार

  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। महापौर अलका बाघमार की पहल पर दुर्ग शहर के विकास को पंख लगने वाले हैं। राज्य सरकार ने शहर में विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल ₹38.95 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इस सौगात के लिए महापौर अलका बाघमार ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किया है। शहर को मिलेंगी दो नई फोरलेन सड़कें व सेंट्रल लाइब्रेरी महापौर श्रीमती बाघमार की दूरदर्शी सोच और प्रयासों के परिणामस्वरूप दुर्ग शहर को दो नई फोरलेन सड़कें और एक अत्याधुनिक सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग ज़ोन मिलने जा रहा है। इसके साथ ही, शहर की वर्षों पुरानी मांग, सिकोला नाला का निर्माण भी अब संभव हो सकेगा। इन विकास कार्यों की स्वीकृति से दुर्ग शहर विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ेगा। ₹38.95 करोड़ की राशि से होंगे ये प्रमुख कार्य:
  • साइंस कॉलेज के पास जी.ई. रोड से स्टेशन रोड तक फोरलेन निर्माण: ₹5.50 करोड़
  • सिकोला नाला निर्माण: ₹3.00 करोड़
  • स्टेशन रोड से शहीद चौक तक 800 मीटर फोरलेन सड़क: ₹9.75 करोड़
  • राजेन्द्र पार्क चौक से शहीद चौक होते हुए आईएमए चौक तक चौड़ीकरण एवं फोरलेन निर्माण: ₹9.27 करोड़
  • 500 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी सह रीडिंग ज़ोन परिसर निर्माण: ₹11.42 करोड़
महापौर अलका बाघमार ने इस अवसर पर कहा कि यह स्वीकृति मात्र विकास कार्य नहीं है, बल्कि दुर्ग की भावी पीढ़ियों के लिए एक मजबूत अधोसंरचना की नींव है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, यातायात और नगरीय व्यवस्था के क्षेत्र में यह पहल दुर्ग को प्रदेश के अग्रणी शहरों में स्थापित करेगी।
राज्य सरकार विकास के लिए प्रतिबद्ध - महापौर बाघमार महापौर अलका बाघमार ने ₹38 करोड़ की स्वीकृति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि "दुर्ग अब तेजी से विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।" उन्होंने यह भी कहा कि यह स्वीकृति दुर्ग शहर के विकास के प्रति राज्य सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
 
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261002021301621

विज्ञापन

Advertisement