सुपेला में निर्माणाधीन पानी टंकी का निरीक्षण करने पहुंचे महापौर, गर्मी में पानी की आपूर्ति में सुधार की उम्मीद
OM Darpan
भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।
नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के सुपेला में स्थित संडे मार्केट के सामने बड़ी और नवीन पानी टंकी का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। महापौर नीरज पाल ने मौके पर पहुंचकर इस निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण किया। इस पानी टंकी के निर्माण से गर्मी के दिनों में क्षेत्र के निवासियों को बेहतर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। वर्तमान में, पानी का प्रेशर कम होने के कारण कुछ क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति में समस्या उत्पन्न हो रही थी, जिसके कारण पानी ठीक से नहीं चढ़ पा रहा था। गर्मी के दौरान पानी की बढ़ती मांग के कारण टेंकर से पानी की आपूर्ति भी की जाती है।

महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि टंकी का निर्माण समय सीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो, ताकि गर्मी में नागरिकों को पर्याप्त पानी मिल सके।
नगर निगम भिलाई द्वारा ₹1.75 करोड़ की लागत से 1500 किलो लीटर क्षमता वाली इस पानी टंकी का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लगभग 2200 परिवारों को लाभ मिलेगा। यह पानी टंकी सुपेला क्षेत्र के राजेन्द्र प्रसाद चैंक से लेकर घड़ी चैंक तक के निवासियों को पानी की आपूर्ति करेगी। प्रमुख रूप से, पांच रास्ता, कान्ट्रेक्टर कॉलोनी, रामनगर, अम्बेडकर नगर, चिंगरी पारा, गौतम नगर, रावणभाठा, चुड़ी लाइन मार्केट, उड़िया बस्ती, देवांगन पारा जैसे इलाकों को इसका फायदा होगा।
निरीक्षण के दौरान जलकार्य प्रभारी अध्यक्ष केशव चैबे, एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर गंवई, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, सहायक अभियंता बृजेश श्रीवास्तव, उपभियंता अर्पित बंजारे भी उपस्थित थे।
जरूरी खबरें
विज्ञापन