14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वैशाली नगर में लगेगी ‘Rikesh Sen MLA’ ब्रांड की मिनरल वाटर फैक्ट्री; शादी-ब्याह और सामाजिक कार्यक्रमों में मिलेगा मुफ्त पानी

OM Darpan

Dec 06, 2025 02:03 am 251 views
वैशाली नगर में लगेगी ‘Rikesh Sen MLA’ ब्रांड की मिनरल वाटर फैक्ट्री; शादी-ब्याह और सामाजिक कार्यक्रमों में मिलेगा मुफ्त पानी

  • विधायक की अनोखी पहल: कांच और प्लास्टिक की बोतलों में होगी आपूर्ति

  • भागवत कथा से लेकर खेल आयोजनों तक के लिए कोटा निर्धारित

भिलाई नगर (रोहितास सिंह भुवाल)।

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में अब सामाजिक और मांगलिक कार्यों के दौरान पानी की समस्या नहीं होगी। क्षेत्र के भाजपा विधायक रिकेश सेन ने विधानसभा में एक मिनरल वाटर फैक्ट्री स्थापित करने की पहल की है। इस फैक्ट्री का नाम ‘Rikesh Sen MLA’ होगा। खास बात यह है कि यहाँ तैयार होने वाला मिनरल वाटर क्षेत्र के निर्धन परिवारों के विवाह समारोहों, सामाजिक आयोजनों और शैक्षणिक संस्थानों के कार्यक्रमों में नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कांच और प्लास्टिक की बोतलों में होगी पैकिंग

जानकारी के मुताबिक, इस फैक्ट्री में तैयार होने वाला पानी कांच की 200 मिलीलीटर की छोटी बोतल और 1 लीटर की बड़ी बोतल में उपलब्ध होगा। इसके अलावा, आवश्यकतानुसार प्लास्टिक की छोटी और बड़ी बोतलों में भी पानी की आपूर्ति की जाएगी। इन सभी बोतलों पर ‘Rikesh Sen MLA’ अंकित होगा। इस पहल का उद्देश्य क्षेत्रवासियों को उनके आयोजनों में स्वच्छ और स्वास्थ्यकर पेयजल मुहैया कराना है।

आयोजकों पर आर्थिक बोझ कम करने की कवायद

विधायक रिकेश सेन ने बताया कि वैशाली नगर विधानसभा में गणेश उत्सव, दुर्गोत्सव, भागवत कथा और अन्य धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों में आयोजकों को टेंट और बैठक व्यवस्था पर बड़ी राशि खर्च करनी पड़ती थी। इसे देखते हुए पिछले दो वर्षों में प्राथमिकता के आधार पर डोम शेड और मंच की व्यवस्था की गई है। अब पानी पर होने वाले खर्च को कम करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

डोम शेड के बाद अब पानी की चिंता भी खत्म

विधानसभा के सभी वार्डों में सामुदायिक भवन और डोम शेड बनने से अब छोटे-बड़े आयोजन सुगमता से हो रहे हैं। इससे परिवारों की होटलों और मांगलिक भवनों पर निर्भरता कम हुई है। विधायक का कहना है कि धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में भोजन के साथ-साथ साफ पानी पर बड़ा खर्च होता है। गरीब परिवार कई बार टैंकर के पानी से संतुष्ट नहीं हो पाते और उन्हें आर्थिक दबाव झेलना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए नि:शुल्क मिनरल वाटर की योजना बनाई गई है।

किस आयोजन के लिए कितना पानी? (निर्धारित कोटा)

विधायक द्वारा तय की गई व्यवस्था के अनुसार, विभिन्न आयोजनों के लिए पानी की पेटियों की संख्या निर्धारित कर दी गई है:

  • भागवत कथा: 50 पेटी

  • निर्धन परिवार में शादी: 50 पेटी

  • दशगात्र/तेरहवीं: 50 पेटी

  • स्कूल वार्षिकोत्सव: 25 पेटी

  • प्रशासनिक/पुलिस कार्यक्रम: 50 पेटी

  • सामाजिक सम्मेलन/प्रेस क्लब: 50 पेटी

  • खेल टूर्नामेंट: 50 पेटी

इसके अतिरिक्त, वैशाली नगर विधानसभा में होने वाले किसी भी जनहित या शहर हित के आयोजन के लिए भी 50 पेटी मिनरल वाटर नि:शुल्क दिया जाएगा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914221629822

विज्ञापन

Advertisement