11 जनवरी को यादव मिलन समारोह और परिचय सम्मेलन, मंत्री गजेंद्र और सांसद विजय बघेल होंगे शामिल
OM Darpan
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग नगर यादव महासभा के तत्वावधान में आगामी 11 जनवरी 2026 (रविवार) को भव्य यादव मिलन समारोह, युवक-युवती परिचय सम्मेलन और गीता जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन दुर्ग के पचरीपारा, वार्ड नंबर-28 स्थित यादव छात्रावास में दोपहर 01 बजे से शुरू होगा। आयोजन को लेकर समाज द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं।
उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी ये हस्तियां
कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 01 बजे होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल करेंगे।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, दुर्ग महापौर श्रीमती अल्का बाघमार, दीपक ताराचंद साहू, शिवराज राउत, राजेश ताम्रकार, छत्तीसगढ़ कोसरिया यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव, पार्षद ममता ओमप्रकाश और पार्षद बबीता यादव उपस्थित रहेंगी।
समापन समारोह में जुटेंगे दिग्गज
कार्यक्रम का समापन समारोह संध्या 04:00 बजे आयोजित होगा। इस सत्र के मुख्य अतिथि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव होंगे। अध्यक्षता जिला कोसरिया समाज के अध्यक्ष बोधन यादव करेंगे।
विशेष अतिथि के तौर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा, राजेंद्र साहू, धीरज बाकलीवाल, छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन के प्रांताध्यक्ष मेघनाथ यादव, मन्ना यादव और दलौरिन बाई यादव अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।
तैयारियों को लेकर बैठक संपन्न
आयोजन की रूपरेखा तैयार करने और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रविवार (04 जनवरी 2026) को यादव छात्रावास, पचरीपारा में समाज की एक अतिआवश्यक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य रूप से समाज प्रमुख व अध्यक्ष अमरसिंह यादव, संरक्षक छोटेलाल यादव, उपाध्यक्ष रणछोर यादव, सचिव दिनेश यादव, कोषाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद यादव, पुनीत यादव, मुकेश यादव, भगवानसिंह यादव, लक्ष्मीचंद यादव, भूपेन्द्र यादव, महिला अध्यक्ष गीता यादव, अनिल यादव और छन्नू लाल यादव उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन (अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ) के प्रांताध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी भानु प्रताप यादव ने दी।
जरूरी खबरें
विज्ञापन