विधायक और महापौर ने मीनाक्षी नगर में देवांगन समाज भवन और डिपरा पारा में नाली, सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन
OM Darpan
Dec 13, 2024 07:58 am
218 views
13 Dec 2024
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र के तहत आज विधायक गजेंद्र यादव और महापौर धीरज बाकलीवाल ने मीनाक्षी नगर और डिपरा पारा में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर वार्ड 39 (डिपरा पारा) और वार्ड 53 (बोरसी) के निवासियों ने भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लिया और अपने आभार की भावना व्यक्त की।
भूमिपूजन कार्यक्रम में वार्ड पार्षद और नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, पार्षद पुष्पा गुलाब वर्मा, शिवेंद्र परिहार, नरेंद्र बंजारे, चंद्रशेखर चंद्राकर, मनीष साहू, उप अभियंता करण यादव, जग्गी शर्मा, द्वारिका साहू, चैनसुख भट्टड, पुनीत गायकवाड़, जिला मंत्री दीपक चोपड़ा, टीकम चंद्राकर, सरस्वती साहू, कुमारी सिंगारे, पुष्पा पाण्डेय, हुमन देशमुख, हेमंत देवांगन, रामदयाल साहू, विशाल यादव, गुलाब वर्मा, और दशरथ निर्मलकर सहित अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
विधायक गजेंद्र यादव ने बोरसी मीनाक्षी नगर वार्ड 53 में देवांगन समाज भवन के लिए 20 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। इस राशि से शीघ्र ही भवन निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। इसके अलावा डिपरा पारा वार्ड 39 में 52 लाख रुपये की लागत से नाली और सड़क निर्माण कार्य की घोषणा की गई। इस कार्य में 23 लाख रुपये से डामरीकरण सड़क, 23 लाख रुपये से सीसी रोड और नाली निर्माण तथा 6 लाख रुपये से डब्लूएमएम सड़क निर्माण का कार्य होगा।
विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि पूरे शहर में विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की गई है। उनका लक्ष्य है कि सभी कार्य समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरे हों ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। महापौर धीरज बाकलीवाल ने विभागीय अधिकारियों को शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए और नागरिकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का विश्वास दिलाया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन