26 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक गजेन्द्र यादव ने किया वार्ड 02, 03 और 51 में सीमेंटीकरण सड़क का भूमिपूजन

शेयर करें

OM Darpan

Apr 03, 2025 08:04 am 389 views
विधायक गजेन्द्र यादव ने किया वार्ड 02, 03 और 51 में सीमेंटीकरण सड़क का भूमिपूजन

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के 03 वार्डों में सीमेंटीकरण सड़क बनाने के लिए शासन से स्वीकृति मिलने पर विधायक गजेन्द्र यादव ने स्थानीय पार्षद और नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। यह महत्वपूर्ण कदम शहर के कच्चे सड़कों को दुरुस्त करने के लिए उठाया गया है। विधायक के प्रयासों से दुर्ग क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं और नागरिकों की मांग के अनुरूप सड़क निर्माण की स्वीकृति भी मिल रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नागरिकों की मांग पर कार्य:

क्षेत्र की जनता ने सड़कों के खराब हालात के बारे में अवगत कराते हुए सीसी रोड की मांग की थी ताकि आवागमन में सुधार हो सके। विधायक गजेन्द्र यादव ने इस अवसर पर नागरिकों को शुभकामनाएं दी और कहा कि "माननीय विष्णुदेव साय के सुशासन में दुर्ग क्षेत्र संवर रहा है। हमारी सरकार दुगुनी गति से प्रदेश को विकास की दिशा में आगे ले जा रही है। यह हमारे भाजपा पर विश्वास का परिणाम है।"

भूमिपूजन कार्यक्रम में विधायक गजेन्द्र यादव के साथ वार्ड 02, 03 और 51 के नागरिकों, पार्षदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। वार्ड 02 में दो स्थानों पर, वार्ड 03 में दो स्थानों पर और वार्ड 51 में एक स्थान पर सीमेंटीकरण सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य नरेंद्र बंजारे, पार्षद साजन जोसेफ, गोविन्द देवांगन, मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, कौशल साहू, दिलीप साहू, सुमन वर्मा, अमित पटेल, उत्तम साहू, अक्षत झा, राहुल दीक्षित, पीयूष मालवीय, किशोर अहिरवार, विपिन चावड़ा, अजय नारायण, नवीन साहू, मनोज सोनी उपस्थित रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260926121114937

विज्ञापन

Advertisement