13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक गजेंद्र यादव ने दी अष्टमी की शुभकामनाएं, हवन पूजन में हुए शामिल

शेयर करें

OM Darpan

Oct 12, 2024 05:29 am 199 views
विधायक गजेंद्र यादव ने दी अष्टमी की शुभकामनाएं, हवन पूजन में हुए शामिल
  विधायक गजेंद्र यादव अष्टमी हवन दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। शारदीय नवरात्रि के नवमी के अवसर पर दुर्ग शहर के विधायक गजेंद्र यादव ने विभिन्न दुर्गा पंडालों का दौरा किया और हवन पूजन में आहुति देकर शहरवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने खीर, पूड़ी और खिचड़ी के भोग भंडारे में भी सहयोग दिया। गजेंद्र यादव ने कहा, "समस्त देवी शक्ति का स्वरूप होती हैं। नौ दिन माता की भक्ति करने से हमें आशीर्वाद प्राप्त होगा।" अष्टमी के दिन, गजेंद्र यादव प्रातःकाल चंडी मंदिर और बैगापारा स्थित शीतला मंदिर पहुँचे, जहाँ उन्होंने माता की आरती की और आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने दुर्गवासियों की उन्नति और प्रगति के लिए कामना की। इस दौरान, मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत किया और नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद, शतचंडी यज्ञ की महाआरती में शामिल होकर हवन में आहुति अर्पित की। शाम 5 बजे से विधायक यादव विभिन्न दुर्गा पंडालों में पहुँचे और अष्टमी के हवन में भाग लिया। नवकन्या भोज का आयोजन करने वाली समितियों को भी उन्होंने बधाई दी। समय पर हो प्रतिमा विसर्जन: विधायक गजेंद्र यादव ने शहर की सभी दुर्गा उत्सव समितियों से अपील की है कि वे माता की प्रतिमा का विसर्जन निर्धारित समय पर करें। उन्होंने पुलिस विभाग को विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और निगम प्रशासन को पार्किंग, लाइट्स और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013081606449

विज्ञापन

Advertisement