1 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

शीतला सब्जी मंडी में होगा बड़ा बदलाव: विधायक गजेंद्र यादव ने लिया निर्माण कार्य का जायजा

शेयर करें

OM Darpan

May 30, 2025 08:23 am 334 views
शीतला सब्जी मंडी में होगा बड़ा बदलाव: विधायक गजेंद्र यादव ने लिया निर्माण कार्य का जायजा
 
  • 19 नई दुकानें, बेहतर ड्रेनेज और पार्किंग की सुविधा से मंडी होगी आधुनिक

  • जलभराव से मिलेगी राहत

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

पद्मनाभपुर स्थित माँ शीतला सब्जी मंडी में लंबे समय से चली आ रही जलभराव की समस्या को खत्म करने के लिए उन्नयन कार्य शुरू हो चुका है। बारिश के दौरान पानी के जमाव को रोकने के लिए पसरा की ऊँचाई बढ़ाई जा रही है और ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण किया जा रहा है।

इस कार्य का निरीक्षण विधायक गजेंद्र यादव ने किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी से कार्य की पूरी जानकारी ली और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक ने बताया कि मंडी के व्यापारियों ने जलभराव की समस्या उनके सामने रखी थी। इस समस्या का स्थायी समाधान करने के लिए मंडी का उन्नयन किया जा रहा है। यह कार्य न केवल बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाएगा, बल्कि स्थानीय व्यापारियों के जीवन स्तर में भी सुधार लाएगा।


वर्षों पुरानी समस्या को मिला समाधान

व्यापारियों ने बताया कि वर्षों से जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश में मंडी में पानी भर जाता है। कई बार जनप्रतिनिधियों को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारियों के अनुसार, विधायक गजेंद्र यादव पहले जनप्रतिनिधि हैं जिन्होंने उनकी पीड़ा को समझा और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया।


ड्रेनेज सिस्टम के साथ 19 नई दुकानें

वार्ड 29 अंतर्गत शीतला सब्जी मंडी में पसरा की ऊँचाई लगभग ढाई फीट तक बढ़ाई जा रही है। लगभग 1 करोड़ 73 लाख रुपये की लागत से हो रहे इस विकास कार्य के तहत बाजार के किनारे 19 नई दुकानें बनाई जाएंगी।


पार्किंग सुविधा की होगी उचित व्यवस्था

बाजार में आने वाले ग्राहकों की सुविधा के लिए पार्किंग एरिया का भी निर्माण किया जा रहा है। इससे न केवल बाजार की स्थिति सुधरेगी, बल्कि व्यापार में भी वृद्धि होगी।

इस मौके पर सभापति श्याम शर्मा, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, पार्षद शिव नायक, गुड्डू यादव, कमल देवांगन, कुलेश्वर साहू और मंडी बोर्ड के एसडीओ प्रवीण पाण्डेय उपस्थित रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001224107847

विज्ञापन

Advertisement