16 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

निगम क्षेत्र में विकास कार्य को लेकर विधायक गजेंद्र यादव ने ली समीक्षा बैठक

OM Darpan

Sep 21, 2024 01:21 am 249 views
  • समय पर पूर्ण करें सभी विकास कार्य, सभी जिम्मेदारियों का निर्धारण करें।
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल) नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र में स्वीकृत विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेंद्र यादव ने आज समीक्षा बैठक का आयोजन किया। बैठक में निगम आयुक्त लोकेश्वर चंद्राकर सहित सभी इंजीनियरों ने भाग लिया, जहां छोटे-बड़े कार्यों की बारीकी से समीक्षा की गई। विधायक गजेंद्र यादव ने सामाजिक भवन, पालिका बाजार और अन्य बड़े कार्यों के लिए सहायक अभियंता को व्यक्तिगत तौर पर जिम्मेदारी सौंपी। बैठक में विभिन्न वार्डों में सड़कों और नालियों के निर्माण कार्य की जानकारी ली गई। विधायक ने अपनी निधि से प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 40 लाख रुपये की स्वीकृति दी और नवरात्रि से पहले बल्ब और उपकरण खरीदने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए गजेंद्र यादव ने कहा कि भूमिपूजन के बाद शुरू हुए कार्यों को तय समय में पूर्ण कर जनता को सौगात दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों की सतत् मॉनिटरिंग की जाए और ठेकेदारों के साथ संपर्क बनाए रखा जाए। इसके अलावा, गजेंद्र यादव ने राज्य शासन से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आने वाले प्रवास के लिए तैयारियां पूरी की जाएं।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

विज्ञापन

Advertisement