विकास कार्यों को लेकर विधायक गजेन्द्र यादव ने ली समीक्षा बैठक
OM Darpan
Nov 29, 2024 07:17 am
338 views
29 Nov 2024
-
शासन से स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के दिए निर्देश
बैठक में विशेष रूप से शहर की सड़कों के चौड़ीकरण, नवनिर्माण और ओवरब्रिज निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। विधायक यादव ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुर्ग शहर में हैवी ट्रैफिक की समस्या को दूर करने के लिए संबंधित योजनाओं के लिए राशि जारी की है। इन कार्यों से न केवल शहर की सड़कों का सुधार होगा, बल्कि शहरवासियों को ट्रैफिक की समस्या से राहत भी मिलेगी।इसके अलावा, सड़कों के निर्माण के दौरान उत्पन्न होने वाली कठिनाईयों को चिन्हित कर उनका शीघ्र समाधान करने की बात भी बैठक में की गई। विद्युत विभाग के अधिकारियों से पोल शिफ्टिंग की जानकारी लेकर कार्य को तेज़ी से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में निम्नलिखित विकास कार्यों पर हुई चर्चा :
- शासकीय भवन का नवनिर्माण
- स्कूल भवन का निर्माण
- सड़कों का चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण
- चंडी मंदिर से नयापारा मार्ग का चौड़ीकरण
- जेल तिराहा से मिनीमाता चौक तक यूटिलिटी शिफ्टिंग
- महाराजा चौक से बोरसी तक फोरलेन सड़क निर्माण
- दुर्ग धमधा बेमेतरा अंडरब्रिज से अग्रसेन चौक तक फोरलेन मार्ग का निर्माण
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन