विधायक गजेंद्र यादव ने वार्ड 44 घासीदास नगर का दौरा किया, समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन
OM Darpan
Nov 08, 2024 07:06 am
173 views
08 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
शहर विधायक गजेंद्र यादव ने आज सुबह वार्ड 44 घासीदास नगर का दौरा किया और नागरिकों के साथ मुलाकात की। उन्होंने जनता की समस्याओं को समझते हुए वार्ड में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। नागरिकों ने मुलभुत समस्याओं से विधायक को अवगत कराया, जिसके त्वरित निराकरण के लिए उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया।
वार्ड 44 की जनता ने विधायक गजेंद्र यादव से क्षेत्र के विकास के लिए आग्रह किया। यादव ने वार्डवासियों के बीच बैठकर समस्याओं को सुना और उसके पश्चात पूरे वार्ड का भ्रमण किया। नागरिकों ने गलियों का निरीक्षण कराया और सामुदायिक भवन के निर्माण की मांग की। गजेंद्र यादव ने सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया और कहा कि शहर के सभी वार्डों में जनता की मांगों के अनुरूप विकास कार्य किए जा रहे हैं।
घासीदास नगर में बिजली, पानी, और नियमित सफाई के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए गए। इसके अलावा, जैतखाम के चारों ओर बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग को जल्द पूरा करने का वादा किया।
इस दौरान पार्षद प्रकाश जोशी, चित्रलेखा मंडावी, संतोष यादव, राजेश साहू, सुरेश साहू, किशोर अहिरवार, अनिकेत यादव सहित कई नागरिक उपस्थित रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन