बेलौदी में आयोजित 'लोकरंग' छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में विधायक ललित चंद्राकर हुए सम्मिलित
OM Darpan
Oct 21, 2024 05:33 am
219 views
21 Oct 2024
[smartslider3 slider=6]
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बेलौदी में आयोजित छत्तीसगढ़ी लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम 'लोकरंग' अर्जुंदा, जिला बालोद की अनुपम प्रस्तुति का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान दायिनी मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर ललित चंद्राकर ने क्षेत्रवासियों की समृद्धि, सुख-शांति और विकास की कामना की और इस सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामवासियों को बधाई दी। उन्होंने दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि इस आयोजन ने न केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का कार्य किया है, बल्कि क्षेत्र की एकता और समृद्ध परंपराओं का भी सुंदर चित्रण प्रस्तुत किया है। छत्तीसगढ़ी संस्कृति की रंगारंग झलक ने सभी उपस्थित लोगों को आल्हादित कर दिया।
उन्होंने स्वर्गीय दीपक चंद्राकर को याद करते हुए कहा कि उनके साथ आत्मीयता का संबंध था और हमेशा कला, संस्कृति और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा होती थी। दीपक चंद्राकर ने इस संस्था की स्थापना पैसा कमाने के उद्देश्य से नहीं की थी, बल्कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक संस्कृति को देश-विदेश में पहुंचाने के उद्देश्य से की थी। यह संस्था छत्तीसगढ़ की संस्कृति की झलक अन्य प्रांतों में भी दिखाती है और अपनी अमिट छाप छोड़ती है।
इस अवसर पर गांव के प्रथम नागरिक मुकुंद पारकर, अंजोरा मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, पूर्व सरपंच गिरेश्वर देशमुख, मुकेश मंडले, तोरण पारकर, मोहन महतेल, जीवन पारकर, जागेश्वर साहू, डोमन पारकर, लोकेश साहू, पारस देशमुख, निर्मल ठाकुर, चतुर देशमुख, वीरेंद्र पारकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन