विधायक ललित चंद्राकर बोले- 'मनखे-मनखे एक समान' का विचार ही विकसित छत्तीसगढ़ की नींव
OM Darpan
Dec 31, 2025 12:12 am
1,351 views
31 Dec 2025
-
कोलिहापुरी और करगाडीह को दी विकास कार्यों की सौगात
मानवता के पथ-प्रदर्शक थे बाबा गुरु घासीदास
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा कि परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास केवल किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के मार्गदर्शक थे। उनका अमर संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ सामाजिक समानता, मानवीय गरिमा और भाईचारे की सुदृढ़ नींव रखता है। उन्होंने कहा कि जिस दौर में समाज छुआछूत, भेदभाव और रूढ़ियों से जकड़ा हुआ था, उस समय बाबा ने सत्य, अहिंसा और समानता का निर्भीक संदेश देकर समाज को नई दिशा दी।साय सरकार अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा रही न्याय
विधायक ने कहा कि छत्तीसगढ़ की साय सरकार संत गुरु घासीदास बाबा के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और न्याय पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को बीते दो वर्षों में धरातल पर उतारा गया है।विधायक ने की विकास कार्यों की बड़ी घोषणाएं
कार्यक्रम के दौरान जनता की मांग को स्वीकार करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने क्षेत्र में कई विकास कार्यों की घोषणा की:कोलिहापुरी: सतनाम भवन और डोम शेड निर्माण की घोषणा।
ग्राम करगाडीह: यादव समाज के लिए सामुदायिक भवन निर्माण।
सतनाम महिला समिति को वाद्य यंत्र के लिए स्वेच्छा अनुदान और साक्षी की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता राशि देने की घोषणा की।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन