1 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मोर गांव मोर पानी महाअभियान की शुरुआत, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

शेयर करें

OM Darpan

May 31, 2025 11:02 pm 499 views
मोर गांव मोर पानी महाअभियान की शुरुआत, ग्रामीणों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
ग्राम पंचायत बटरेल, ब्लॉक पाटन में आयोजित समाधान शिविर में सांसद विजय बघेल ने 'मोर गांव मोर पानी' महाअभियान के तहत ग्रामीणों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। छत्तीसगढ़ शासन की इस महत्वपूर्ण पहल का उद्देश्य है—"एकेच गोठ एकेच बानी, बँद-बूँद बचाबो पानी"। यह अभियान दुर्ग जिले की सभी ग्राम पंचायतों में जोश और भागीदारी के साथ चलाया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जनप्रतिनिधियों की मजबूत उपस्थिति

कार्यक्रम में नीलम राजेश चन्द्राकर (जिला पंचायत सदस्य), कल्पना नारद साहू (जिला पंचायत सदस्य) और कीर्ति नायक (अध्यक्ष, जनपद पंचायत पाटन) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने भागीदारी दी।


हर खेत में पानी, हर घर में खुशहाली

सांसद विजय बघेल ने कहा कि जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाना होगा। यदि आज हम पानी नहीं बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ियां स्वच्छ जल के लिए तरसेंगी।
उन्होंने भू-जल स्तर बढ़ाने, पारंपरिक जल स्रोतों के उन्नयन और तालाबों की वर्षा पूर्व सफाई का आह्वान किया।


महात्मा गांधी नरेगा से जल संरचनाएं

  • नए तालाबों का होगा निर्माण

  • पुराने तालाबों का गहरीकरण

  • नदी-नालों का पुनरुद्धार

  • अमृत सरोवर और डबरी निर्माण

  • वर्षा जल एकत्र करने के लिए रिचार्ज पिट

जनपद पंचायत स्तर पर स्वीकृत निर्माण कार्य:

  • दुर्ग: 59

  • धमधा: 118

  • पाटन: 88

इन कार्यों से जल संरक्षण के लिए परिसंपत्तियों का निर्माण हो रहा है और ग्रामीणों को बड़ी संख्या में रोजगार मिल रहा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य मंत्रियों, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला समूहों और जल संचयन वाहिनी की दीदियों के सहयोग से यह महाअभियान गांव-गांव में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पंचायत स्तर पर ग्रामीणों ने श्रमदान कर सोखता गड्ढों का निर्माण किया। दीवार लेखन, रैली और ग्राम सभाओं के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है।

जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजंरग कुमार दुबे ने जल संरक्षण की आवश्यकता बताते हुए कहा कि सभी गांवों में वॉटर हार्वेस्टिंग संरचना के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261001234140721

विज्ञापन

Advertisement