नगर पालिक निगम छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ ने कमिश्नर से की मुलाकात, परामर्शदात्री समिति बैठक में उठाए महत्वपूर्ण मुद्दे
OM Darpan
Dec 21, 2024 12:55 am
223 views
21 Dec 2024
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
नगर पालिक निगम छत्तीसगढ़ स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ मिलकर कमिश्नर सुमित अग्रवाल से मुलाकात की। संघ के अध्यक्ष संजय मिश्रा और महामंत्री अनिल सिंह ने कर्मचारियों की उपस्थिति में कमिश्नर को अवगत कराया कि कर्मचारियों के भविष्य निधि (जीपीएफ/एनपीएस) की मासिक वेतन से कटौती की जा रही राशि लम्बे समय से जमा नहीं की गई है। उन्होंने इस राशि को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र जमा कराने की मांग की।
अध्यक्ष संजय मिश्रा और महामंत्री अनिल सिंह ने कमिश्नर से आग्रह किया कि नए सेटअप के लिए पुनः शासन को पत्र भेजा जाए। साथ ही, अनुकम्पा नियुक्ति के लंबित प्रकरणों में शासन के आदेश क्रमांक क0/8428/3716/2024/18 नवा रायपुर अटल नगर दिनांक 17/12/2024 के अनुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए पद की योग्यता अनुसार नियुक्ति प्रदान की जाए, और संबंधित कार्यस्थल पर ही पदस्थापना की जाए।
वर्ष 2008 में दैनिक वेतनभोगी से नियमित हुए कर्मचारियों, जिन्हें शासन द्वारा नॉन-एनपीएस कर्मचारी माना गया है, के लिए जीपीएफ खाता खोला गया है। इन कर्मचारियों की नाम और बैंक खाता सूची बनाकर शासन को शीघ्र प्रेषित करने की मांग की गई, ताकि उनके एनपीएस खाते में जमा राशि जीपीएफ खाते में स्थानांतरित हो सके।
पिछले छह वर्षों से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को वर्दी और गर्म कपड़े नहीं दिए गए हैं। पूर्व बैठक के एजेंडा में शामिल इस विषय पर चर्चा के अनुसार, जल्द से जल्द वर्दी और गर्म कपड़े प्रदान करने की मांग की गई। साथ ही, कर्मचारियों के लंबित उपादान और सभी स्वत्वों का भुगतान प्राथमिकता से करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया।
कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने कर्मचारियों और संघ के पदाधिकारियों से चर्चा के दौरान आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के जीपीएफ और सीपीएफ खातों में राशि जमा कर दी जाएगी।
इस अवसर पर अध्यक्ष संजय मिश्रा और महामंत्री अनिल सिंह के नेतृत्व में कार्यवाहक अध्यक्ष ईश्वर वर्मा, उपाध्यक्ष शशिकांत यादव, सतीश साहू, खिलावन शर्मा, राजू चन्द्राकर, गंगाधर ठाकरे, राजू बक्शी, योगेंद्र वर्मा, उमेश यादव, सत्यनारायण शर्मा, नंदू यादव, चन्द्रलेखा कसार, रेखा कुर्रे, लवकुश शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, भागवत यादव, प्रताप ठाकुर, पूरन साहू, राजू यादव, पवन नायक, भगत यादव, कमल स्वर्णकार और बद्रीभीमगज उपस्थित रहे।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन