13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं, नगर निगम ने शुरू की जुर्माना कार्रवाई

शेयर करें

OM Darpan

Dec 13, 2024 08:04 am 264 views
गंदगी फैलाने वालों की अब खैर नहीं, नगर निगम ने शुरू की जुर्माना कार्रवाई
  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल) नगर पालिक निगम ने गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। कमिश्नर सुमित अग्रवाल के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया और गंदगी फैलाने वाले कई दुकानदारों के चालान काटे। इस दौरान, वार्ड नंबर 32 में पांच दुकानदारों से 13,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।   स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ जुर्माना कार्रवाई शुरू की गई है और इसे लगातार बढ़ाया जाएगा। कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने साफ कहा कि गंदगी फैलाने और निर्माण मटेरियल सड़क पर फैलाने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। इस कार्रवाई में स्वास्थ्य विभाग टीम के साथ सफाई दरोगा सुरेश भारती भी मौजूद थे। निगम द्वारा यह सुनिश्चित किया गया कि दुकानदारों को गीला और सूखा कचरा अलग-अलग डालने और नियमित सफाई रखने के लिए समझाइश दी जाए।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

विज्ञापन

Advertisement