14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग: फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई

OM Darpan

Sep 06, 2024 09:34 pm 221 views
दुर्ग: फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई दुर्ग: फुटपाथ पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल) नगर निगम की सीमा क्षेत्र अंतर्गत, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर चौक-चौराहों से अतिक्रमण हटाने की मुहिम लगातार जारी है। आज, गुरुवार को पुलगांव मिनी माता चौक पर नगर निगम के अमले ने सड़क और फुटपाथ पर अनधिकृत रूप से दुकान लगाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अतिक्रमण दस्ते ने फुटपाथ पर फैलाकर व्यवसाय करने वाले लोगों को हटाया और सड़क को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अवैध रूप से सड़क के किनारे और फुटपाथ पर पान ठेले, फल ठेले, बांस बल्ली लगाकर होटल चलाने वाले, कपड़े की दुकानों पर समान और अन्य सामग्रियों को फैलाकर दुकानें लगाई गई थीं। इन गतिविधियों के कारण मुख्य मार्ग पर अनावश्यक भीड़ जमा हो रही थी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ रही थी और आम नागरिकों तथा वाहन चालकों को आवागमन में असुविधा हो रही थी। शहर भ्रमण के दौरान, आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने इस स्थल का निरीक्षण भी किया। अतिक्रमण दस्ते ने कार्रवाई करते हुए राजस्व अधिकारी एवं अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, भवन निरीक्षक विनोद मांझी, और प्रभारी अधिकारी योगेश सूरे के नेतृत्व में फुटपाथ पर दुकान लगाने वालों को समझाइश दी। नगर निगम की यह मुहिम न केवल अतिक्रमण को हटाने पर केंद्रित है, बल्कि इसमें नालियों की सफाई, सार्वजनिक क्षेत्रों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, और प्रतिबंधित झिल्ली पन्नी बेचने के खिलाफ भी कार्रवाई शामिल है। लगातार इस पर विशेष फोकस किया जा रहा है ताकि शहर की सड़कों और फुटपाथ को साफ और सुरक्षित रखा जा सके।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914214610556

विज्ञापन

Advertisement