विश्व हिंदी दिवस पर दुर्ग के नवेद रजा दुर्गवी को मिला अंतरराष्ट्रीय हिंदी आशु काव्य श्री सम्मान
OM Darpan
Jan 14, 2025 08:02 am
504 views
14 Jan 2025
दुर्ग शहर के गणमान्य लोगों ने दी बधाई
नवेद रजा दुर्गवी को यह सम्मान मिलने पर शहर के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने बधाइयां दीं। कमला मोटर्स के कपड़ा व्यापारी कैलाश बरमेचा, अंतरराष्ट्रीय अफसाना निगार रौनक जमाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कोषाध्यक्ष हाजी मो. ताहिर निजाम शेख, शायरा शाहिन परवीन अंसारी, सुरेश बंछोर, शायर आलोक नारंग, हाजी रियाज गौहर, छत्तीसगढ़ी लोक गायक सुमीत कुमार, मो. जावेद खान (बागबाहरा), आद. मरकाम कांकेर, अबूतारिक साहिल, साहब श्याम कुँवर भारती (झारखंड), हिंदी साहित्य समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता और अनिल कुमार राय ने नवेद रजा दुर्गवी को इस सम्मान पर शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि पर शहर के साहित्य जगत में भी उत्साह देखा गया। साहित्यकारों ने इसे दुर्ग शहर के लिए एक गौरवशाली पल बताया और नवेद रजा दुर्गवी को भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा दी।साहित्य जगत में खुशी की लहर
इस सम्मान से न केवल दुर्ग बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के साहित्य जगत में खुशी की लहर है। साहित्यकारों और कवियों ने नवेद रजा को दुआएं और आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। [pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
