17 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विश्व हिंदी दिवस पर दुर्ग के नवेद रजा दुर्गवी को मिला अंतरराष्ट्रीय हिंदी आशु काव्य श्री सम्मान

शेयर करें

OM Darpan

Jan 14, 2025 08:02 am 526 views
विश्व हिंदी दिवस पर दुर्ग के नवेद रजा दुर्गवी को मिला अंतरराष्ट्रीय हिंदी आशु काव्य श्री सम्मान

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय फाउंडेशन, लुंबिनी (नेपाल) द्वारा विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय काव्य लेखन प्रतियोगिता में दुर्ग शहर के कवि नवेद रजा दुर्गवी ने सहभागिता कर नगर का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय हिंदी आशु काव्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के आयोजन के दौरान समिति के अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु और चयनकर्ता चरना कौर ने नवेद रजा दुर्गवी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि के बाद दुर्ग-भिलाई के कवि समाज में हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है।    

दुर्ग शहर के गणमान्य लोगों ने दी बधाई

नवेद रजा दुर्गवी को यह सम्मान मिलने पर शहर के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने बधाइयां दीं। कमला मोटर्स के कपड़ा व्यापारी कैलाश बरमेचा, अंतरराष्ट्रीय अफसाना निगार रौनक जमाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के कोषाध्यक्ष हाजी मो. ताहिर निजाम शेख, शायरा शाहिन परवीन अंसारी, सुरेश बंछोर, शायर आलोक नारंग, हाजी रियाज गौहर, छत्तीसगढ़ी लोक गायक सुमीत कुमार, मो. जावेद खान (बागबाहरा), आद. मरकाम कांकेर, अबूतारिक साहिल, साहब श्याम कुँवर भारती (झारखंड), हिंदी साहित्य समिति के अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता और अनिल कुमार राय ने नवेद रजा दुर्गवी को इस सम्मान पर शुभकामनाएं दीं। इस उपलब्धि पर शहर के साहित्य जगत में भी उत्साह देखा गया। साहित्यकारों ने इसे दुर्ग शहर के लिए एक गौरवशाली पल बताया और नवेद रजा दुर्गवी को भविष्य में और ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा दी।

साहित्य जगत में खुशी की लहर

इस सम्मान से न केवल दुर्ग बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के साहित्य जगत में खुशी की लहर है। साहित्यकारों और कवियों ने नवेद रजा को दुआएं और आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। [pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf"]
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261017112652876

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 22 / 185