श्रमिकों के लिए सुशासन का एक वर्ष: पंजीयन और नवीनीकरण में तेजी
OM Darpan
Dec 21, 2024 12:50 am
247 views
21 Dec 2024
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
छत्तीसगढ़ सरकार के सुशासन के एक वर्ष पूर्ण होने पर श्रम विभाग ने श्रमिकों के कल्याण हेतु विशेष पहल की है। विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए नए पंजीयन कार्ड बनाए जा रहे हैं और पुराने कार्डों का नवीनीकरण किया जा रहा है।
जिले में निर्माण स्थलों, औद्योगिक क्षेत्रों, श्रमिक बस्तियों और ग्राम पंचायतों में श्रम शिविर और मोबाइल कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। हाल ही में आयोजित सात पंजीयन शिविरों के माध्यम से 94 श्रमिकों का पंजीयन और 23 श्रमिक कार्डों का नवीनीकरण किया गया है।
दुर्ग नगर की श्रमिक बस्ती उरला और बाम्बे आवास में आयोजित पंजीयन शिविरों में 66 श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही, 30 श्रमिकों के पंजीयन कार्ड स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित किए गए।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन