बोरसीभांठा में बनेगा ऑक्सीजोन, विधायक गजेन्द्र यादव ने किया निरीक्षण
OM Darpan
May 10, 2025 12:35 am
385 views
10 May 2025
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
बढ़ते तापमान को देखते हुए दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में ऑक्सीजोन बनाया जाएगा। विधायक गजेन्द्र यादव ने डीएफओ दीपेश कपिल के साथ बोरसीभांठा की रिक्त भूमि का निरीक्षण किया और वृहद पौधारोपण के निर्देश दिए। नगर सेनानी कार्यालय परिसर में भी पौधे लगाए जाएंगे।
डीएफओ दीपेश कपिल ने बताया कि नर्सरी में पौधे तैयार हैं, जिन्हें बारिश में रोपा जाएगा। ठगड़ा बांध के पास करीब 10 एकड़ और नगर सेनानी परिसर की 3 एकड़ भूमि पर छायादार व फलदार पौधे लगाए जाएंगे। अभियान में सामाजिक संगठन और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन