9 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

चिलचिलाती धूप में घर-घर दस्तक दे रहे अधिकारी, सुशासन तिहार में जनता को मिल रहा समाधान

शेयर करें

OM Darpan

Apr 21, 2025 12:55 am 349 views
चिलचिलाती धूप में घर-घर दस्तक दे रहे अधिकारी, सुशासन तिहार में जनता को मिल रहा समाधान


  • चिलचिलाती धूप में भी नहीं रुके अधिकारी

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

 सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल ‘संवाद से समाधान’ अब धरातल पर असर दिखा रही है। निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी चिलचिलाती धूप में नागरिकों के घर-घर जाकर आवेदनों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर रहे हैं।


घर-घर जाकर मिल रही राहत

आज वार्ड क्रमांक 51 की श्रीमती चंचला नायक के आवेदन का तत्काल निराकरण कर कार्रवाई की गई। वहीं वार्ड 51 और 52 के शीतला नगर, पंचशील नगर, सेक्टर, अमित सड़क, और मारुति हाइट्स के पास स्ट्रीट लाइटें लगाई गईं जिससे इलाके की सड़कें जगमगा उठीं।


समाधान के साथ मिल रही संतुष्टि

निगम अधिकारी जब मौके पर पहुंचकर आवेदन की जांच और निराकरण करते हैं, तो नागरिकों के चेहरों पर संतोष और खुशी साफ नजर आती है। नरेंद्र वैष्णव, निवासी शंकर नगर, दुर्ग, ने प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु आवेदन किया था। निरीक्षण के दौरान वे पात्र पाए गए। उन्हें दस्तावेज जमा करने हेतु कहा गया और मौके पर ही संतुष्टि प्रमाण पत्र सौंपा गया।


मौके पर निरीक्षण और त्वरित निष्पादन

वार्ड 44, कसारीडीह, दुर्ग की नूतन देवांगन, जो पति लोमेश देवांगन के साथ पिछले 8 वर्षों से किराए पर रह रही हैं, ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर प्राप्त करने की इच्छा जताई थी। निगम अधिकारियों द्वारा मौके पर निरीक्षण कर आवेदन का समाधान किया गया। उन्हें योजना का फॉर्म दिया गया और दस्तावेज जमा करने हेतु मार्गदर्शन भी दिया गया। अंत में संतुष्टि प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।


जनता ने जताया आभार

इस अभियान को लेकर वार्ड के नागरिकों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। नागरिकों का कहना है कि “हमारे आवेदन का निराकरण घर बैठे किया गया।” बोरसी निवासी राकेश कुमार व अन्य लोगों ने भी कहा कि इस पहल से आमजन को संवाद के माध्यम से समाधान का नया रास्ता मिला है।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261009053520446

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 16 / 185