13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजपूत क्षत्रिय महासभा महिला मंडल का हुआ विस्तार, दुर्ग में नई कार्यकारिणी हुई घोषित, सविता राजपूत बनीं संरक्षक

OM Darpan

Dec 10, 2025 07:06 am 561 views
राजपूत क्षत्रिय महासभा महिला मंडल का हुआ विस्तार, दुर्ग में नई कार्यकारिणी हुई घोषित, सविता राजपूत बनीं संरक्षक

  • शंकर नगर स्थित महाराणा प्रताप भवन में हुआ मनोनयन

  • अध्यक्ष रश्मि सिंह ने कहा- समाज की उन्नति में महिलाओं की भागीदारी अहम

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ (पंजीयन क्रमांक 1282) ने संगठन को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय महिला मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विभिन्न जिलों और जोन में नई पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। दुर्ग के शंकर नगर स्थित महाराणा प्रताप मंगल भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज की विभिन्न उपसमितियों की मौजूदगी में यह निर्णय लिया गया।

केंद्रीय अध्यक्ष रश्मि सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से समाज की सक्रिय महिलाओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसका उद्देश्य आगामी सामाजिक गतिविधियों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करना और संगठन के ढांचे को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

उन्नति के लिए नए चेहरों को कमान

बैठक को संबोधित करते हुए रश्मि सिंह ने कहा कि राजपूत समाज की उन्नति में महिलाओं का योगदान हमेशा से महत्वपूर्ण रहा है। वर्तमान दौर में बदलती सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए महिलाओं की भूमिका और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि संगठन को गति देने और नेतृत्व क्षमता को उभारने के लिए नए और अनुभवी चेहरों को जिम्मेदारी देना समय की मांग थी।

इन्हें मिली नई जिम्मेदारी

विस्तारित कार्यकारिणी में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव जोन की महिलाओं को पदभार सौंपा गया है। घोषित सूची के अनुसार:

  • सविता राजपूत को दुर्ग जिले का संरक्षक नियुक्त किया गया है।

  • पुष्पा ठाकुर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष (दुर्ग) का दायित्व मिला है।

  • सरला सिंह (बिलासपुर) को उपाध्यक्ष और प्रियंका सिंह (रायपुर) को कनिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है।

  • कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी बिलासपुर की अलका सिंह संभालेंगी।

  • विभा ठाकुर (रायपुर) को सहसचिव और संगीता बिसेन (बेमेतरा) को जोन उपसचिव नियुक्त किया गया है।

  • माधुरी ठाकुर को राजनांदगांव जोन का संगठन सचिव बनाया गया है।

  • हेमकांता गौतम (रायपुर जोन) को प्रचार सचिव और शीला ठाकुर (दुर्ग जोन) को सांस्कृतिक सचिव का जिम्मा सौंपा गया है।

सामाजिक सशक्तिकरण का संकल्प

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर आभार जताते हुए समाज हित में निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि वे महिला सशक्तिकरण और सांस्कृतिक संरक्षण की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

इस दौरान केंद्रीय महिला मंडल की पूर्व सचिव छाया राजपूत समेत समाज की करीब 15 उपसमितियों के अध्यक्ष व सचिव मौजूद रहे। सदस्यों ने उम्मीद जताई कि इस विस्तार से समाज कल्याण के कार्यों में तेजी आएगी।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260913162604829

विज्ञापन

Advertisement