रिसाली वार्ड 25 पार्षद मनीष यादव ने दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का किया स्वागत अभिनंदन
OM Darpan
Sep 22, 2024 12:29 am
169 views
22 Sep 2024
- नया दायित्व मिलने पर पार्षद ने विधायक का उत्साहपूर्वक किया अभिनंदन
दुर्ग/ रिसाली (रोहितास सिंह भुवाल)।
दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर को राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर रिसाली नगर पालिका निगम वार्ड 25 के पार्षद मनीष यादव ने उनके निवास पर सौजन्य मुलाकात कर स्वागत और अभिनंदन किया। यादव ने विधायक चंद्राकर को उनके नए दायित्व की बधाई देते हुए कहा कि उनके अनुभव और नेतृत्व संगठन को मजबूती प्रदान करेगा और नए छत्तीसगढ़ के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मुलाकात को स्थानीय स्तर पर सराहा गया, जिसने संगठन को नई दिशा में आगे बढ़ाने की उम्मीदें जगाई हैं।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
