13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जुनवानी क्षेत्र में फाइट द बाइट अभियान के तहत मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वच्छता अभियान

शेयर करें

OM Darpan

Dec 09, 2024 10:04 pm 251 views
जुनवानी क्षेत्र में फाइट द बाइट अभियान के तहत मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वच्छता अभियान

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 1 में फाइट द बाइट अभियान के तहत मौसमी बीमारियों की रोकथाम हेतु एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह अभियान वार्ड क्रमांक 1 जुनवानी क्षेत्र स्थित शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद कॉलेज और नर्सिंग भिलाई में आयोजित किया गया।   इस अभियान के दौरान कॉलेज के क्लासरूम, टॉयलेट, बाथरूम और नालियों में डेंगू और मलेरिया बचाव के लिए मच्छर उन्मूलन टीम द्वारा दवाई का छिड़काव किया गया। कॉलेज के छात्रों को साफ-सफाई के महत्व के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें अपने क्लासरूम, हॉस्टल और कैंपस को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें यह भी समझाया गया कि बाहर का खाना, विशेष रूप से फास्ट फूड, शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है, और ताजे खाने का सेवन ही स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
नगर पालिक निगम के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाया जाए। स्वास्थ्य विभाग की टीम निगम के विभिन्न वार्डों में जाकर बीमारियों की रोकथाम हेतु जांच कर रही है। जहां भी गंदगी पाई जा रही है, वहां की जांच कर दवाइयों का छिड़काव किया जा रहा है और नालियों में स्प्रे के माध्यम से दवाइयाँ डाली जा रही हैं।
इस अभियान के दौरान वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक के के सिंह, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, वीरेंद्र बंजारे, हेमंत मांझी, सुदामा परगनिया, गोपी साहू, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक कमलेश द्विवेदी और संतोष हरमुख समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013164700596

विज्ञापन

Advertisement