सरयूपारी ब्राह्मण समाज ने आंवला नवमी और दीपावली मिलन समारोह का किया भव्य आयोजन
OM Darpan
Nov 12, 2024 12:40 am
315 views
12 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
सरयूपारी ब्राह्मण समाज द्वारा लुची की पारभवन में आंवला नवमी एवं दीपावली मिलन समारोह का आयोजन विविध रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। समारोह का शुभारंभ संरक्षक राम विशाल शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। स्वागत भाषण समाज के अध्यक्ष कमल नारायण शर्मा ने दिया। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सुमन पांडे ने दीपोत्सव की बधाई देते हुए अक्षय नवमी के अवसर पर समाज के सभी लोगों के सुख, संपत्ति और उत्साह के अक्षय रहने की कामना की। उन्होंने अपने उद्बोधन में समाज की गतिविधियों और समाज में व्यवस्थित रहने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
समारोह के सांस्कृतिक कार्यक्रम में आरती शुक्ला, प्रणिता शुक्ला, अपर्णा चौबे, संध्या तिवारी, उषा वंदना, सुमन शर्मा और क्षमा ने छत्तीसगढ़ी सुवा नृत्य समेत कई अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जो छत्तीसगढ़ी संस्कृति की धरोहर को प्रदर्शित करती थीं। कार्यक्रम में पूर्व विधिक अधिकारी प्रमोद शर्मा ने गायन प्रस्तुति दी। इसके अलावा अविरल तिवारी, कमलेश तिवारी, हिमांशु द्विवेदी, अमित शर्मा, ज्योति शर्मा, प्रणेता शुक्ला, अक्षित शर्मा, अमितेश तिवारी, संतोष उपाध्याय और ताम्र ध्वज मिश्रा ने भी अपने गायन से उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया।
अक्षित शर्मा द्वारा बनाई गई रंगोली की सराहना करते हुए सुमन पांडे ने उन्हें पुरस्कृत किया। समारोह में सचिव प्रदीप पांडे, कोषाध्यक्ष कमलेश तिवारी और विधि अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने भी समाज को संबोधित किया।
इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ के गठन की जिम्मेदारी अमितेश तिवारी, सौरभ पांडे और अमित शर्मा को सौंपी गई। उन्होंने जल्द ही 50 युवाओं को समाज से जोड़कर सामाजिक गतिविधियों को और उन्नत बनाने का संकल्प लिया।
आंवला नवमी के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना के बाद सुमन पांडे और मीना पांडे ने सभी उपस्थित महिलाओं को सुहाग सामग्री देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का समापन प्रसाद ग्रहण के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थित लोगों ने आंवला नवमी का प्रसाद ग्रहण किया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
