16 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदिवासी ध्रुव गोंड समाज द्वारा शाहिद वीर नारायण सिंह जयंती मनाया गया

शेयर करें

OM Darpan

Jan 01, 2025 12:19 am 206 views
आदिवासी ध्रुव  गोंड समाज द्वारा शाहिद वीर नारायण सिंह जयंती मनाया गया
  • शामिल हुआ दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ..

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा अंतर्गत ग्राम पिसेगांव में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज द्वारा शहीद वीर नारायण सिंह जी की जयंती का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद वीर नारायण सिंह और बुढ़ादेव की विधिवत पूजा-अर्चना से हुई। विधायक ललित चंद्राकर ने श्रद्धा-सुमन अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली व समृद्धि की कामना की।  

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और प्रतिभाओं का सम्मान

इस आयोजन में समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। छोटे बच्चों ने अपनी अद्भुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान शहीद वीर नारायण सिंह के साहस और बलिदान की गाथा साझा की गई, जिसने उपस्थित जनों में देशभक्ति और एकता का भाव जागृत किया।

ललित चंद्राकर का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ललित चंद्राकर ने कहा, "यह दिवस हमें शहीद वीर नारायण सिंह जैसे महान स्वतंत्रता सेनानी की याद दिलाता है। उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई में अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर हमें समाज और राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित होना चाहिए।" उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा, "हमें अपने समाज में एकता, समरसता, सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देना चाहिए।"

कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य

इस आयोजन में पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरेश साहू, गजाधर ठाकुर, मनहरण ठाकुर, भुनेश्वर ठाकुर, पूनम र्पोते, डोमन ठाकुर, राजेश ठाकुर, संजय नेटी, कोमल सिंह नेताम, गोपाल ठाकुर, केशव ठाकुर, खेमलाल ठाकुर, सतीश ठाकुर और समाज के वरिष्ठ अधिकारी व कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में आदिवासी ध्रुव गोंड समाज के लोग उपस्थित रहे।   [pdf_embed url="https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf"]  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261016062316961

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 14 / 185