13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

कमिश्नर की मॉर्निंग विजिट के दौरान अनुपस्थित पाए गए सुपरवाइजर पर कड़ी कार्रवाई

शेयर करें

OM Darpan

Dec 04, 2024 12:13 am 239 views
कमिश्नर की मॉर्निंग विजिट के दौरान अनुपस्थित पाए गए सुपरवाइजर पर कड़ी कार्रवाई
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र में शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कमिश्नर सुमित अग्रवाल ने आज सुबह शहर के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 2 राजीव नगर, वार्ड क्रमांक 4 गया नगर, वार्ड क्रमांक 6 बैगा पारा, वार्ड क्रमांक 10 दुर्गा चौक, वार्ड क्रमांक 11 शंकर नगर सहित वार्ड क्रमांक 25 अग्रसेन चौक से दिनदयाल भवन के पीछे गंदगी पाए जाने पर कमिश्नर ने सुपरवाइजर को सख्त निर्देश दिए कि वे शाम तक सफाई कर सफाई की फोटो व्हाट्सएप पर भेजें। साथ ही, यदि सफाई में लापरवाही हुई तो संबंधित सुपरवाइजर पर नो वर्क नो पेमेंट की कार्रवाई करते हुए वेतन काटने के निर्देश दिए गए।   इस दौरान कमिश्नर ने शौचालयों और मुक्ति धाम की सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया और अनुपस्थित पाए गए तीन सुपरवाइजर्स को कड़ी चेतावनी देते हुए उनके वेतन में कटौती के आदेश दिए। कमिश्नर ने आम नागरिकों से अपील की कि वे सड़क और नालियों में कचरा न फेंके और निगम की गाड़ियों को सुबह कचरा दें। उन्होंने सफाई कर्मियों को भी यह निर्देश दिए कि सड़कों पर कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कमिश्नर ने विशेष टीम को शंकर नाला की सफाई के लिए निर्देशित किया और कहा कि कोई भी सुपरवाइजर बिना सूचना के अनुपस्थित नहीं रह सकता, और उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013194759938

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 10 / 185