14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

विशेष अभियान चलाकर की जाएगी करों की वसूली

OM Darpan

Sep 06, 2024 09:44 pm 221 views
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल) कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकायों की योजनाओं और गतिविधियों की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी नगरीय निकायों को आगामी चुनाव से पहले लंबित कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को विशेष अभियान चलाकर व्यावसायिक, औद्योगिक, गृह सम्पत्ति, और जल कर की वसूली को युद्धस्तर पर प्राथमिकता देने का आदेश दिया। अमृत मिशन योजना के तहत नल कनेक्शन सुनिश्चित करने के साथ ही नगर निगमों को वार्डों में उद्यान विकास और सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए गए। बैठक में नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव, नगर निगम दुर्ग के आयुक्त लोकेश चंद्राकर, नगर निगम रिसाली की आयुक्त श्रीमती मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा के आयुक्त दशरथ राजपूत, सभी जनपद सीईओ और नगरीय निकायों के सीएमओ सहित विभाग के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित थे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260915001712167

विज्ञापन

Advertisement