13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

दुर्ग के जर्जर स्कूलों का होगा मरम्मत, विधायक गजेंद्र यादव ने दिलाई 50 लाख की स्वीकृति

शेयर करें

OM Darpan

Oct 26, 2024 04:21 am 184 views
दुर्ग के जर्जर स्कूलों का होगा मरम्मत, विधायक गजेंद्र यादव ने दिलाई 50 लाख की स्वीकृति
[smartslider3 slider=6]
  दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।  दुर्ग शहर के अंतर्गत जर्जर हो चुके शासकीय स्कूलों का शीघ्र ही मरम्मत कार्य किया जाएगा। बच्चों की शिक्षा में किसी भी प्रकार की रुकावट न आए, इसे सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विधायक गजेंद्र यादव ने शासन से 50 लाख रुपये की स्वीकृति प्राप्त कराई है, जिससे चार स्कूलों के भवनों की मरम्मत की जाएगी। मरम्मत कार्य पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को बेहतर पढ़ाई के लिए सुरक्षित और उपयुक्त स्थान मिल सकेगा। शहर में विभिन्न आयोजनों के दौरान स्कूल परिसर का दौरा करने पर शिक्षकों ने विधायक गजेंद्र यादव का ध्यान स्कूल भवनों की जर्जर स्थिति की ओर आकृष्ट किया था। शिक्षकों ने बताया कि दुर्ग शहर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कई शासकीय स्कूलों के भवनों की दीवारें और छतें अत्यंत जर्जर हो चुकी हैं, जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके चलते विद्यार्थियों की बैठने की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए विधायक गजेंद्र यादव ने तुरंत प्रस्ताव तैयार कर शासन से भवन मरम्मत कार्य के लिए राशि स्वीकृत करवाई। इन स्कूलों के भवन होंगे मरम्मत: विधायक गजेंद्र यादव द्वारा स्वीकृत राशि से जिन स्कूल भवनों की मरम्मत की जाएगी, उनमें चंद्रशेखर आजाद उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचशील नगर, पूर्व माध्यमिक कन्याशाला पंचशील नगर, पूर्व माध्यमिक शाला कातुलबोर्ड, और पूर्व माध्यमिक शाला गयानगर शामिल हैं। मरम्मत कार्य के बाद इन स्कूलों के विद्यार्थियों को बेहतर पढ़ाई के लिए पर्याप्त और सुरक्षित कक्ष मिल पाएंगे।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013101618766

विज्ञापन

Advertisement