27 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

अछोटी ग्राम पंचायत में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का लोकार्पण, अब गांव में ही मिलेंगी सभी डिजिटल सेवाएं

शेयर करें

OM Darpan

Apr 25, 2025 10:35 pm 516 views
अछोटी ग्राम पंचायत में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का लोकार्पण, अब गांव में ही मिलेंगी सभी डिजिटल सेवाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

 ग्राम पंचायत अछोटी, जनपद पंचायत दुर्ग में आज “अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र” का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर अभिजीत सिंह, सीईओ जिला पंचायत बजरंग दुबे, सीईओ जनपद पंचायत रुपेश पाण्डेय, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष पवन शर्मा, जिला पंचायत सदस्य आशा मिश्रा और जितेन्द्र यादव, जनपद पंचायत सदस्य बेला यादव और ग्राम पंचायत अछोटी की सरपंच झरना दिल्लीवार मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिनमें उत्साह और आशा की झलक साफ नजर आई।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement


सीधे प्रसारण से जुड़ा गांव, नेताओं ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया संबोधन

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर राष्ट्र को संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया। इसके उपरांत छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामवासियों से संवाद किया।


31 ग्राम पंचायतों में एक साथ शुरू हुई डिजिटल क्रांति

इस दिन दुर्ग जिले की कुल 31 ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्रों की शुरुआत की गई। यह पहल डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में ई-सेवाओं को सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


अब गांव में ही उपलब्ध होंगी सभी प्रमुख सेवाएं

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने बताया कि यह पहल ग्राम स्तर पर सेवा प्रदाय प्रणाली को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाएगी। अब ग्रामीणजन अपने गांव से ही जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, पेंशन आवेदन, मनरेगा से संबंधित जानकारी, बैंकिंग सेवाएं और अनेक सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।


सीईओ जिला पंचायत बजरंग दुबे ने दी सेवाओं की जानकारी

सीईओ जिला पंचायत बजरंग दुबे ने कहा कि अब ग्रामीण अपने खातों से नकद निकासी और जमा, बिजली-पानी के बिल का भुगतान, पेंशन और बीमा की राशि प्राप्त कर सकेंगे। छोटे कार्यों के लिए अब विकासखंड या जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा।


गांव की बेटियां बनीं डिजिटल सेवा की पहली लाभार्थी

शुभारंभ के पश्चात ग्राम पंचायत अछोटी की निवासी ज्योति दिल्लीवार, सोहन सोनी, मदनीबाई, कमलाबाई, फगुवा, शारदा और राधाबाई ने नकद आहरण कर इस सेवा का पहला लाभ उठाया। यह क्षण ग्रामीणों के लिए गर्व और आशा से भरा रहा।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260927111455713

विज्ञापन

Advertisement