17 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नेहरू नगर चैंक पर वर्टिकल गार्डन का संधारण कार्य शुरू

शेयर करें

OM Darpan

Feb 04, 2025 07:48 am 436 views
नेहरू नगर चैंक पर वर्टिकल गार्डन का संधारण कार्य शुरू

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)। नेहरू नगर प्रमुख चैंक, जो नेशनल हाईवे के कारण हमेशा ट्रैफिक के दबाव में रहता है, अब वर्टिकल गार्डन के संधारण के कारण और भी स्वच्छ और आकर्षक बन गया है। इस चैंक पर लगाये गए वर्टिकल गार्डन का मुख्य उद्देश्य वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करना था, जिससे आसपास की हवा को साफ रखा जा सके। पहले भी इस स्थान पर वर्टिकल गार्डन लगाया गया था, लेकिन वाहनों से निकलने वाली धुंआ, घुल और गर्म हवाओं के कारण कुछ पौधे सूख गए थे। नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने खुद इस गार्डन का निरीक्षण किया और फोटो लेकर संबंधित विभाग को भेजे। अब, इस गार्डन का संधारण कार्य किया गया है, जिससे इसका प्रभाव और अधिक सकारात्मक होगा। वर्टिकल गार्डन में लगाए गए पौधे प्रदूषण को कम करने की तेज क्षमता रखते हैं, जिससे यह आसपास के वातावरण को संतुलित रखने में मदद करता है। नेहरू नगर चैंक से लेकर फ्लाई ओवर के खम्बों तक दोनों तरफ वर्टिकल गार्डन लगाया गया है, जिससे निगम क्षेत्र की वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है। साथ ही, इससे नगर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी, क्योंकि यहां फूल खिलेंगे, जो लोगों का ध्यान आकर्षित करेंगे। नगर निगम भिलाई ने इस क्षेत्र में सेल्फी लेने पर भी प्रतिबंध लगाया है। नगर निगम ने देखा कि कई लोग अपनी उत्सुकता में डिवाइडर और रोड पर खड़े होकर सेल्फी लेने लगते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इस कार्य के माध्यम से नगर निगम भिलाई ने एक और कदम उठाया है ताकि स्थानीय लोगों को बेहतर और स्वच्छ पर्यावरण मिल सके।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261017215758297

विज्ञापन

Advertisement