14 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

खोर्सीपार में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का कार्य सबके सहयोग से ही होगा पूर्ण - आयुक्त

शेयर करें

OM Darpan

Jan 14, 2025 07:45 am 322 views
खोर्सीपार में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का कार्य सबके सहयोग से ही होगा पूर्ण - आयुक्त

भिलाई (रवि कुमार भास्कर)। नगर पालिका निगम भिलाई के जोन क्रमांक 4 स्थित खोर्सीपार क्षेत्र में बैकलॉग सीवरेज पाइपलाइन के संधारण का कार्य जारी है। यह पाइपलाइन भिलाई स्टील प्लांट के समय की पुरानी है, जो अब खराब हो चुकी है। साथ ही, इस क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व में भी लगातार वृद्धि हुई है, जिससे सीवरेज पाइपलाइन का संधारण करना अत्यंत आवश्यक हो गया है।   निगम द्वारा स्थानीय निवासियों की मांग पर सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ किया गया है। हालांकि, इस कार्य में सबसे बड़ी समस्या यह सामने आई है कि कई निवासियों ने सीवरेज पाइपलाइन के ऊपर अवैध रूप से मकान और दुकानें बना ली हैं, जिससे पाइपलाइन बिछाने में रुकावट आ रही है। भिलाई निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डे, जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे, कार्यपालन अभियंता रवि सिन्हा और कार्यरत एजेंसी के साथ आज क्षेत्र का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि अधिकांश स्थानों पर अवैध निर्माण कर लिया गया है।
निरीक्षण के बाद आयुक्त राजीव कुमार पाण्डे ने कहा कि सीवरेज पाइपलाइन लोगों की गंदे पानी की निकासी का प्रमुख माध्यम है, और इसे बिछाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि निगम ने सभी अवैध कब्जाधारियों को पहले भी नोटिस जारी किया था, लेकिन अभी तक कब्जा नहीं हटाया गया है।
आयुक्त ने मौके पर अंतिम नोटिस जारी करने के निर्देश दिए और कहा कि यदि अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो नगर निगम नगर पालिका निगम अधिनियम 1956 के तहत कार्रवाई करेगा। उन्होंने निवासियों से विनम्र आग्रह किया कि वे सार्वजनिक हित को प्राथमिकता देते हुए स्वयं कब्जा हटा लें, अन्यथा निगम को कड़ी कार्रवाई करनी पड़ेगी, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से कब्जाधारियों की होगी। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता प्रिया खरसे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी वीरेन बंजारे, वेंकट राव, शेष गिरी, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन सुपरवाइजर व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261014202024347

विज्ञापन

Advertisement