भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं और जनता में जबरदस्त उत्साह, विजय शर्मा की मौजूदगी ने भरी नई ऊर्जा
OM Darpan
Sep 12, 2024 07:50 am
159 views
12 Sep 2024
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)
अहिवारा नगर पालिका परिषद के बानबरद स्थित वार्ड क्रमांक 12 के मंगल भवन में भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में अहिवारा विधानसभा स्तरीय संगठन-महापर्व के तहत विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाडा और पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति देखी गई।
इस विशेष बैठक में छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा की मौजूदगी ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा की विचारधारा और संगठनात्मक ढांचे की मजबूती पर जोर दिया, जिससे आम जनता और कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह का संचार हुआ।
बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना, दुर्ग जिला अध्यक्ष जितेंद वर्मा, भिलाई जिला अध्यक्ष महेश वर्मा, अहिवारा विधानसभा संयोजक और प्रदेश कार्य समिति सदस्य रविशंकर सिंह, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, दिलीप पटेल, अहिवारा मंडल अध्यक्ष लिमन साहू, जेवरा सिरसा मंडल अध्यक्ष जितेंद यादव, भिलाई-तीन चरोदा मंडल अध्यक्ष सुषमा जेठानी, जामुल मंडल अध्यक्ष जोगेश्वर सोनी और वार्ड पार्षद शिबू अग्रवाल शामिल थे।
इसके अलावा, भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ ने कार्यक्रम को सफल बनाया। जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, उपकार चंद्राकर, प्रेमलाल साहू, दुर्ग जिला उपाध्यक्ष रेखा राम बंछोर, भाजयुमो जिला कार्य समिति सदस्य आनंद ताम्रकार, जिला पंचायत सदस्य चंद्रकला मनहर, खदान मजदूर संघ केंद्रीय महामंत्री उमेश मिश्रा सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में करीब 200 भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति ने भाजपा के सदस्यता अभियान को नई दिशा दी, जिससे अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की मजबूती का संकेत मिलता है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन


