14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

भिलाई में टैक्स वसूली: सीलिंग की कार्रवाई से बचने 13 लोगों ने मौके पर ही भरा टैक्स, निगम ने वसूले 9 लाख से ज्यादा

OM Darpan

Jan 09, 2026 02:44 am 1,273 views
भिलाई में टैक्स वसूली: सीलिंग की कार्रवाई से बचने 13 लोगों ने मौके पर ही भरा टैक्स, निगम ने वसूले 9 लाख से ज्यादा

omdarpan news

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

नगर पालिक निगम भिलाई ने अपनी वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने के लिए बकायादारों के खिलाफ सख्ती शुरू कर दी है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर गठित कुर्की दल ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जोन-2 वैशाली नगर और जोन-4 शिवाजी नगर क्षेत्र से कुल 9,13,879 रुपए (9.13 लाख) की वसूली की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौके पर ही भुगतान कर रहे बकायादार

आयुक्त ने निगम की वित्तीय स्थिति में सुधार लाने के लिए वसूली एजेंसी को कड़े निर्देश दिए थे। इसके तहत शहर के बड़े बकायादारों से संपत्तिकर वसूलने के लिए विशेष कुर्की दल का गठन किया गया है। यह दल बड़े बकायादारों के स्थल पर पहुंचकर संपत्ति को सील करने की कार्यवाही कर रहा है। हालांकि, जैसे ही कुर्की दल मौके पर पहुंचता है, भवन या भूमि स्वामी सीलिंग की कार्रवाई से बचने के लिए तुरंत संपत्तिकर का भुगतान कर रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को टीम ने 9.13 लाख रुपए से अधिक की राशि सरकारी खजाने में जमा कराई।

अधिभार से बचने की अपील

नगर निगम भिलाई ने नागरिकों से अपील की है कि वे निगम के लंबित करों का भुगतान वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले कर दें। समय पर भुगतान करने से वे लगने वाले अतिरिक्त अधिभार (सरचार्ज) से बच सकेंगे और शहर के विकास में अपना सहयोग दे सकेंगे।

इस वसूली अभियान और कुर्की दल में सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे, बसंत देवांगन, सुनील जोशी, बेदखली नोडल विनय शर्मा, सहायक नोडल हरि ओम गुप्ता, संजीव तिवारी, कृष्ण कुमार सुपैत, समीर अहमद, मंगल, सतनाम, ईश्वर चन्द्र और पी मधुसुदर उपस्थित रहे।

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914201438512

विज्ञापन

Advertisement