13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

पावर हाउस सर्कुलर मार्केट के पास बनेगा आधुनिक सुविधा युक्त शौचालय

शेयर करें

OM Darpan

Jan 08, 2025 10:14 pm 310 views
पावर हाउस सर्कुलर मार्केट के पास बनेगा आधुनिक सुविधा युक्त शौचालय

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)। नगर पालिक निगम भिलाई के पावर हाउस मार्केट क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त शौचालय का निर्माण किया जाएगा। पावर हाउस मार्केट क्षेत्र में सर्कुलर मार्केट, लिंक रोड, हार्डवेयर लाइन, और सब्जी मंडी जैसे स्थानों पर रोजाना हजारों नागरिक और व्यापारी पहुंचते हैं। लंबे समय से इस क्षेत्र में एक सुविधा युक्त शौचालय की मांग की जा रही थी। विशेष रूप से महिलाओं के लिए सुरक्षित और स्वच्छ शौचालय की आवश्यकता को देखते हुए यहां पिंक टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा, जिसका उपयोग केवल महिलाएं कर सकेंगी।   नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय और जोन आयुक्त सतीश यादव ने अन्य अधिकारियों के साथ पावर हाउस मार्केट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने शौचालयों का निरीक्षण कर यह तय किया कि नए शौचालय कहां और कैसे बनाए जाएं ताकि वहां आने वाले नागरिकों को इसका लाभ मिल सके।   चर्चा के दौरान यह सुझाव आया कि रोजगार कार्यालय, सीएसपी थाने के पीछे, सब्जी मंडी की ओर, और बीएसपी बाल मंदिर वार्ड क्रमांक-36 के पास शौचालय बनाने की जरूरत है। साथ ही व्यापारियों ने सर्कुलर मार्केट के पास यूरिनल की मांग भी की है। इन मांगों को ध्यान में रखते हुए सभी संबंधित स्थानों का चयन कर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान कार्यपालन अभियंता संजय अग्रवाल, उप अभियंता शंकर मरकाम, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जनसंपर्क अधिकारी अजय शुक्ला, जोन स्वास्थ्य अधिकारी बिरेंद्र बंजारे, और हेमंत मांझी उपस्थित रहे। आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि शौचालय निर्माण और सफाई व्यवस्था के कार्यों को निर्धारित समय में गुणवत्तापूर्वक पूरा किया जाए ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013184750645

विज्ञापन

Advertisement