27 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने विधानसभा परिसर में किया पौधारोपण

शेयर करें

OM Darpan

Jul 15, 2025 12:43 am 350 views
वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने विधानसभा परिसर में किया पौधारोपण
  भिलाई नगर (रोहितास सिंह भुवाल)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने विधानसभा परिसर में "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर विधायक रिकेश सेन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए "एक पेड़ मां के नाम 2.0" अभियान को पूरे देश में एक बड़े आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जा रहा है। वैशालीनगर भिलाई क्षेत्र में भी इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया जा रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी करें सहयोग विधायक सेन ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हम सभी को इस अभियान से जुड़ने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन सहित अन्य विशेष अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए, क्योंकि यह अभियान वास्तव में हम सभी के लिए "जीवनदान" के समान है।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260927111455713

विज्ञापन

Advertisement