विधायक गजेन्द्र यादव की पहल से दुर्ग में 220 नए विद्युत पोल लगेंगे
OM Darpan
Jan 21, 2025 01:20 am
247 views
21 Jan 2025
नागरिकों की मांग और विधायक की कार्रवाई
शहरवासियों ने विधायक गजेन्द्र यादव से मुलाकात कर बताया कि कई नई कॉलोनियों और बस्तियों में अभी तक बिजली पोल और लाइन विस्तार का काम नहीं हुआ है। इसके चलते नागरिकों को विद्युत आपूर्ति में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इस पर विधायक यादव ने तत्काल संज्ञान लेते हुए बिजली विभाग के इंजीनियरों को निर्देशित किया। इंजीनियरों ने संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पोल और लाइन विस्तार की प्रक्रिया शुरू की।22 वार्डों में होगा बिजली पोल का वितरण
मुख्यमंत्री शहरी विद्युतीकरण योजना के तहत निगम के 22 वार्डों में 220 नए पोल लगाए जाएंगे। इनमें वार्ड 01 पंचशील नगर में 4, वार्ड 03 मठपारा में 15, वार्ड 16 सिकोला बस्ती में 16 और वार्ड 50 बोरसी भाठा बंशी विहार कॉलोनी में 36 पोल समेत अन्य वार्ड शामिल हैं। इस परियोजना के तहत आउटर कॉलोनियों की लंबित मांग पूरी होगी, जिससे हजारों नागरिकों को राहत मिलेगी।विधायक निधि से भी सुधार कार्य
इससे पहले भी विधायक गजेन्द्र यादव ने विद्युत व्यवस्था को सुधारने के लिए अपनी विधायक निधि से 40 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी। इसके तहत शहर के विभिन्न हिस्सों में पोल और लाइट की मरम्मत के काम किए गए।[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf"]
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन
