14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

नगपुरा में 24 गांवों की महिलाओं का हुआ भव्य सम्मान; BJP जिला अध्यक्ष बोले- मोदी सरकार की योजनाओं के केंद्र में है 'नारी शक्ति'

OM Darpan

Apr 01, 2026 04:18 am 188 views
नगपुरा में 24 गांवों की महिलाओं का हुआ भव्य सम्मान; BJP जिला अध्यक्ष बोले- मोदी सरकार की योजनाओं के केंद्र में है 'नारी शक्ति'

नगपुरा/ दुर्ग (ओमदर्पण न्यूज़)।

जनपद पंचायत दुर्ग के तत्वावधान में रविवार को ग्राम नगपुरा स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल में नारी सशक्तिकरण एवं सम्मान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के 24 गांवों की उन महिलाओं का सम्मान किया गया, जो जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

समारोह में मुख्य रूप से रसोइया संघ, बिहान समूह, बीआरपी (BRP), सीआरपी (CRP), बैंक सखी, कृषि सखी, मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सभापति प्रिया साहू ने महिलाओं से अपनी बेटियों को सुरक्षित रखने की विशेष अपील की। उन्होंने विभिन्न दृष्टांतों के माध्यम से महिलाओं को समझाया कि वे अपने आसपास के संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कैसे करें और सतर्क कैसे रहें।

महिला के बिना विरान है घर

जनपद अध्यक्ष कुलेश्वरी सुकदेव देवांगन ने महिलाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, "जिस घर में महिला नहीं होती, वह घर विरान हो जाता है। नारी के बिना सरकार की कोई भी योजना पूर्ण नहीं हो सकती।" इसके साथ ही उन्होंने इतने कम समय में कार्यक्रम की सफल तैयारी के लिए सभी आयोजकों और सहयोगियों को बधाई दी।

मोदी सरकार की योजनाओं के केंद्र में महिलाएं

मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने 24 गांवों की महिलाओं को संबोधित करते हुए झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, रानी अवंति बाई लोधी और देवी अहिल्या बाई होल्कर जैसी वीरांगनाओं के शौर्य का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की अधिकांश योजनाएं महिलाओं को केंद्र में रखकर ही बनाई जा रही हैं, ताकि उन्हें आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक रूप से पूरी तरह सशक्त बनाया जा सके।

 इस अवसर पर जिला मंत्री गिरेश साहू, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष तेखन सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत सभापति मुकेश बेलचंदन, मंडल अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, जिला संयोजक मछुआरा प्रकोष्ठ शिव निषाद, नगपुरा सरपंच सरोज रिगरी, सरपंच संघ अध्यक्ष ओमेश्वर यादव, भाजयुमो अध्यक्ष विनोद साहू, महिला मोर्चा अध्यक्ष रामकली साहू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दिव्या साहू, भाजयुमो महामंत्री चमन यादव और सुकदेव देवांगन विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता मनीष पठारी, पूर्व जनपद सदस्य भाना ठाकुर, शिव कुमारी वैष्णव, पंच आकाश सेन, संजय, खिलेंद्र और कल्याणी साहू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914184219254

विज्ञापन

Advertisement