निषाद समाज की महिलाओं ने किया दोना पत्तल मशीन का उद्घाटन
OM Darpan
दुर्ग/ ननकटठी (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।
दुर्ग जिले के निषाद समाज के क्षेत्रीय पदाधिकारियों और ग्रामीण समाज के सहयोग से जानकी महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने दोना पत्तल विक्रय कार्य का संचालन शुरू किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय निषाद भवन में एक भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पंडित चम्पेश कृष्ण महाराज और राजू शर्मा द्वारा मशीन की पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री टोपराम निषाद, सचिव श्री महावीर निषाद, सहसचिव श्री सीताराम निषाद, डॉक्टर सगनूराम निषाद, वीरू, कोमल, राजू, महेश, यशवंत, संतुराम, धुर्वाराम, रामहू, और महिला क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमती संतोषी निषाद के मार्गदर्शन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस उद्घाटन समारोह में जानकी महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती ठगिया बाई निषाद, सचिव श्रीमती भारती निषाद, ग्राम अध्यक्ष श्रीमती सरिता निषाद, श्रीमती गायत्री निषाद, श्रीमती श्यामबाई, श्रीमती चमेली, श्रीमती सुनीता, श्रीमती आशा, श्रीमती चितरेखा, श्रीमती समुंद, श्रीमती तीजबती, श्रीमती आरती, श्रीमती चंद्रिका, श्रीमती अलनिया, श्रीमती रामेश्वरी, और श्रीमती मनभा निषाद सहित कई महिलाओं ने हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
पदाधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से उनका उत्साहवर्धन किया और इस पहल को समाज में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम का समापन महिलाओं के आत्मनिर्भरता के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता और समाज में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद के साथ हुआ।
जरूरी खबरें
विज्ञापन