4 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला पंचायत में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन

शेयर करें

OM Darpan

Dec 25, 2024 06:18 am 235 views
जिला पंचायत में सुशासन सप्ताह के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में ‘सुशासन सप्ताह‘ के अंतर्गत जिला पंचायत सभा कक्ष में आज कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता संजय कुमार दीवान, सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, ने सुशासन पर वक्तव्य प्रस्तुत किया।   कार्यशाला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे, आयुक्त नगर निगम भिलाई राजीव पाण्डेय, अपर कलेक्टर मुकेश रावटे, अनुविभागीय अधिकारी दुर्ग हरवंश सिंह मिरी व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी उपस्थित रहे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य सुशासन सप्ताह के माध्यम से समतामूलक समाज को बढ़ावा देना, लोगों को जीवन-स्तर सुधारने और बनाए रखने के अवसर प्रदान करना था। संजय कुमार दीवान ने बताया कि भागीदारी और समावेशिता के जरिए सुशासन को बढ़ावा देना, संस्थानों को प्रभावी और दक्ष बनाना, और समुदाय की आवश्यकताओं को पूरा करना सुशासन की महत्वपूर्ण विशेषताएं हैं।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे ने पारदर्शिता और जवाबदेही की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि सूचना को आम जनता तक सुलभ और निगरानी योग्य बनाना चाहिए, ताकि जिले के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हो सके।
आयुक्त नगर निगम भिलाई राजीव पाण्डेय ने कहा कि किसी देश में सुशासन तभी सुनिश्चित हो सकता है, जब शासन में हर स्तर पर भागीदारी हो। सुशासन की विशेषताओं पर चर्चा करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह भागीदारी, आम सहमति, पारदर्शिता, जवाबदेही, प्रभावशीलता, कुशलता, न्यायसंगतता और समावेशिता के सिद्धांतों पर आधारित है। कार्यशाला में यह भी बताया गया कि समाज के कमजोर वर्गों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना सुशासन का महत्वपूर्ण पहलू है।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261004183009267

विज्ञापन

Advertisement