13 अक्टूबर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

लव ट्रायंगल के चलते युवक की हत्या, पांच संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में

शेयर करें

OM Darpan

Dec 30, 2024 06:15 pm 232 views
लव ट्रायंगल के चलते युवक की हत्या, पांच संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में

  दुर्ग। जिले के पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत सिविल लाइन इलाके में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना लव ट्रायंगल के चलते हुई। लड़की के मौजूदा प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने लड़की समेत पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एएसपी अभिषेक झा ने दी जानकारी दुर्ग के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अभिषेक झा ने बताया कि यह घटना सिविल लाइन इलाके की है। चेतन साहू नामक युवक और एक लड़की के बीच पहले प्रेम संबंध थे। दोनों की माताएं पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। लड़की की मां का कुछ समय पहले सरगुजा ट्रांसफर हो गया था, जिसके बाद लड़की अपनी मां के साथ सरगुजा चली गई। हालांकि चेतन का प्यार बरकरार रहा और वह लड़की से लगातार संपर्क में था। नई जगह, नया प्रेमी सरगुजा में लड़की की मुलाकात लुकेश साहू से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। चेतन लगातार लड़की को फोन करके परेशान करता रहा। 24 दिसंबर को लड़की अपनी मां के साथ दुर्ग लौटी। चेतन को यह जानकारी मिली, तो उसने लड़की से मिलने की जिद की। घातक मुलाकात लड़की ने अपने मौजूदा प्रेमी लुकेश के कहने पर चेतन को पुलिस लाइन के पास बुलाया। रविवार देर रात करीब 11-12 बजे चेतन वहां पहुंचा, जहां पहले से मौजूद लुकेश और उसके दोस्तों ने चेतन को घेर लिया। आपसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया और लुकेश व उसके दोस्तों ने चेतन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। चेतन की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की कार्रवाई घटना के बाद पुलिस ने लड़की और लुकेश समेत पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस घटना के पीछे के पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।   [pdf_embed url="https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf"]
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
261013184750645

विज्ञापन

Advertisement