Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

उरला: फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन की ऊंचाई से गिरकर मौत, मुआवजे पर सहमति न बनने से पोस्टमार्टम में देरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • फैक्ट्री प्रबंधन और श्रमिक संगठन के बीच मुआवजे को लेकर गतिरोध
  • पोस्टमार्टम अब गुरुवार को होने की संभावना

रायपुर/ उरला।

उरला की हरेकृष्णा फैक्ट्री में मंगलवार रात एक इलेक्ट्रिशियन की ऊंचाई से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय नेतराम देवांगन के रूप में हुई है, जो फैक्ट्री में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था। यह घटना मंगलवार रात 9 बजे की है जब नेतराम ड्यूटी के दौरान क्रेन से नीचे उतर रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसला और वह ऊंचाई से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। फैक्ट्री प्रबंधन ने उसे तत्काल रायपुर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मुआवजे पर नहीं बन पाई सहमति

घटना के दूसरे दिन कुछ श्रमिक संगठन पीड़ित परिवार की सहायता के लिए पहुंचे। बुधवार को पोस्टमार्टम होना था, लेकिन मुआवजे पर सहमति न बनने के चलते देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका। आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।

मोहदापारा पुलिस की सूचना पर पहुंची उरला पुलिस

कंपनी प्रबंधन ने मृतक को सीधे रायपुर अस्पताल ले जाया। बुधवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम होना था, लेकिन मुआवजे पर सहमति न बनने के कारण मोहदापारा पुलिस से सूचना मिलते ही उरला पुलिस अस्पताल पहुंची। मुआवजे पर सहमति न बनने के कारण पोस्टमार्टम में देरी हुई। अब गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment