Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

16 केवी ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइंडिंग की चोरी, विद्युत विभाग के कर्मचारियों पर शक

ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइंडिंग चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

अंबिकापुर (पंकज शुक्ला)।

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित के लखनपुर क्षेत्र में 16 केवी ट्रांसफार्मर से आंतरिक सामग्री कॉपर और वाइंडिंग की चोरी का मामला सामने आया है। कनिष्ठ यंत्री कार्यालय लखनपुर के अंतर्गत यह घटना हुई, जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा 26 सितंबर की रात ग्राम लोसगी तीनघरवापारा के ट्रांसफार्मर से कॉपर वाइंडिंग समेत अन्य महत्वपूर्ण सामग्री चोरी कर ली गई।

चोरी के बाद इस क्षेत्र के 10 घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस चोरी से विद्युत विभाग को लगभग ₹30,000 की आर्थिक क्षति हुई है। कनिष्ठ यंत्री सचिन कुजूर ने लखनपुर थाने में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है और आशंका जताई है कि इस चोरी की घटना में विद्युत विभाग के ही कर्मचारियों का हाथ हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह पहली बार नहीं है जब लखनपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से सामग्री की चोरी की घटनाएं हुई हैं। इससे पहले भी लटोरी सब स्टेशन क्षेत्र के निम्हा दमाऊकुंड, बगदर्री बड़ीझरिया, और लटोरी हाई स्कूल के पास लगे 16 केवी ट्रांसफार्मर से भी आंतरिक सामग्रियों की चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इन संगठित चोरियों से विद्युत विभाग को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

अवैध कबाड़ दुकानों की बढ़ती भूमिका
लखनपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही कबाड़ की दुकानों का भी इन चोरी की घटनाओं से गहरा संबंध है। इन दुकानों में धड़ल्ले से चोरी के सामान खरीदे और बेचे जा रहे हैं, जिससे चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है। इन अवैध दुकानों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिसके चलते इनके हौसले बुलंद हो गए हैं। बड़ी संख्या में चोरी का सामान इन दुकानों में खरीदा और बेचा जा रहा है, जिससे क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment