Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पीएचसी के लिए आरक्षित जमीन पर हुआ अतिक्रमण हटा, दतरेंगा में गिराई बाउंड्रीवाल, डोमा में तालाब किनारे से कब्जा हटाया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ तहसीलदार की बड़ी कार्रवाई

  • कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अतिक्रमण विरोधी अभियान तेज

रायपुर।

जिले में सरकारी जमीनों पर किए जा रहे अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश पर तहसीलदार पवन कोसमा के नेतृत्व में आज दतरेंगा और डोमा ग्राम पंचायतों में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान सरकारी जमीन पर बनाई गई बाउंड्रीवाल को गिराया गया और तालाब किनारे किए गए अवैध कब्जे को हटाया गया।

तहसीलदार पवन कोसमा ने बताया कि दतरेंगा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) के लिए आरक्षित शासकीय भूमि पर पंजवानी नामक व्यक्ति द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। उक्त भूमि पर अवैध रूप से बाउंड्रीवाल खड़ी कर दी गई थी। प्रशासन द्वारा पंजवानी को पहले नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन कब्जा नहीं हटाने पर जेसीबी मशीन से बाउंड्रीवाल को गिरा दिया गया।

तालाब किनारे से भी हटाया कब्जा
तहसीलदार ने बताया कि ग्राम डोमा में तालाब के किनारे ग्रामीणों द्वारा सीमेंट पोल गाड़कर व तार से घेराबंदी कर शासकीय भूमि पर कब्जा किया जा रहा था। हल्का पटवारी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने उक्त अवैध कब्जे को भी हटवा दिया।

इस दौरान राजस्व विभाग का अमला, ग्राम पंचायत दतरेंगा और डोमा के सरपंच और पटवारी मौके पर मौजूद रहे। तहसीलदार ने स्पष्ट किया कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow