Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर की हत्या, शव नहर में मिला

Punjabi Singer Inder Kaur Murder

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लुधियाना (ओमदर्पण न्यूज़)।

पंजाब के लुधियाना जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मशहूर पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशविंदर कौर की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस खौफनाक वारदात ने पूरी पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। सिंगर इंदर कौर का शव नीलो नहर से बरामद किया गया है। शव की शिनाख्त होने के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समराला सिविल अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है। मामले की जानकारी देते हुए असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि 15 मई को जमालपुर पुलिस स्टेशन में एक अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। इंदर कौर के परिजनों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी का अपहरण कर लिया गया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

ये भी पढ़े:- अमित शाह के दरबार पहुंची बस्तर की अद्भुत कला, विधायक लता उसेंडी ने भेंट की भगवान गणेश की विशेष मूर्ति

दो आरोपी गिरफ्तार, नहर से मिली कार

पुलिस ने अपहरण की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह सुक्खा का पिता प्रीतम सिंह और मुख्य आरोपी का एक दोस्त करमजीत सिंह शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी करमजीत सिंह की निशानदेही पर ही पुलिस ने 16 मई को नीलो नहर से मृतका इंदर कौर की कार और उसके बाद शव बरामद किया।

newspaperediting
previous arrow
next arrow

ये भी पढ़े:- नीट पेपर लीक विवाद: छात्रों का फूटा गुस्सा, धमतरी के हर ब्लॉक में NSUI ने फूंका PM और शिक्षा मंत्री का पुतला

नेपाल के रास्ते भारत आया था हत्यारा सुक्खा

पुलिस के मुताबिक, इस हत्या का मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह सुक्खा कनाडा में रहता है। वह वारदात को अंजाम देने के लिए नेपाल के रास्ते भारत आया था और इंदर कौर की हत्या के बाद वापस नेपाल के रास्ते ही कनाडा भागने में सफल रहा।

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर परमवीर सिंह ने बताया कि मृतका इंदर कौर और आरोपी सुखविंदर सिंह सुक्खा आपस में दोस्त थे और लड़की का परिवार भी इस बात से वाकिफ था। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि कनाडा फरार हुआ मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। फिलहाल पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि क्या दोनों के बीच शादी की कोई योजना थी या हत्या के पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस का कहना है कि असली कारणों का खुलासा पूरी जांच के बाद ही हो पाएगा। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

newspaperediting
previous arrow
next arrow

ये भी पढ़े:- NEET पेपर लीक: लातूर के कोचिंग संचालक के मोबाइल में मिला ‘राज’, CBI ने किया गिरफ्तार

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow