Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

पटवारी की गलती से किसान परेशान: तुषार साहू ने की सस्पेंशन की मांग, राजस्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महासमुंद। 

भाजपा के सक्रिय सदस्य और किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने पटवारी द्वारा भूमि रिकॉर्ड में गंभीर त्रुटि के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए पटवारी और नायब तहसीलदार टेकेन्द्र नुरूटी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की।


खसरा नंबर 905/2 में दर्ज हुआ गलत नाम

तुषार साहू ने अपने ज्ञापन में बताया कि ग्राम अछोली के खसरा नंबर 905/2 सोनवानी में संबंधित पटवारी द्वारा भूमि रिकॉर्ड में गलत नाम दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि पटवारी का मुख्य कार्य सरकारी दस्तावेज और भूमि रिकॉर्ड को ठीक से संधारित करना होता है, लेकिन इस लापरवाही ने लोगों को बार-बार तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर कर दिया है।


कानूनी व वित्तीय नुकसान की आशंका

साहू ने आरोप लगाया कि गलत नाम दर्ज होने के कारण आम नागरिकों को कानूनी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इसे एक गंभीर प्रशासनिक गलती बताया और कहा कि इस तरह की चूकें भूमि विवाद और अन्य जटिलताओं को जन्म दे सकती हैं।


चार जून को सौंपा गया था ज्ञापन, अब तक नहीं हुई कार्रवाई

उन्होंने बताया कि दिनांक 4 जून को यह ज्ञापन नायब तहसीलदार तुमगांव टेकेन्द्र नुरूटी को सौंपा गया था, लेकिन आज तक कोई भी प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई। इस पर संदेह जताते हुए तुषार साहू ने कहा कि तहसीलदार स्वयं इस मामले में लिप्त हो सकते हैं, और पटवारी को बचाने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।


कड़ी कार्रवाई की मांग

ज्ञापन में तुषार साहू ने मांग की है कि संबंधित पटवारी और नायब तहसीलदार को तत्काल सस्पेंड किया जाए और उन पर विभागीय जांच शुरू की जाए। साथ ही उन्होंने पर्यवेक्षक को भी नोटिस देने की बात कही है, ताकि भविष्य में ऐसी गंभीर लापरवाही न हो।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow