Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर जिले में मगधा यादव समाज की पहली कार्यकारिणी बैठक, समाज हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

मगधा यादव समाज रायपुर कार्यकारिणी बैठक मगधा यादव समाज रायपुर कार्यकारिणी बैठक

 

रायपुर।

मगधा यादव समाज रायपुर जिला की प्रथम कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें समाज हित से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई। इस बैठक में समाज के जिला अध्यक्ष गजानंद यादव के विचारों और सभी सदस्यों की सहमति से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। रायपुर जिले में दाह संस्कार के दौरान कफन-कपड़ों पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। इसके स्थान पर शोकाकुल परिवार को सहयोग राशि प्रदान की जाएगी, जिससे समाज में आर्थिक मदद का प्रवाह बना रहे।

बैठक के दौरान कृष्ण जन्माष्टमी के आय-व्यय की भी जानकारी समाज के सदस्यों को दी गई। इस निर्णायक बैठक के बाद मगधा यादव समाज रायपुर में खुशी की लहर दौड़ गई। गजानंद यादव और उनकी टीम की इस पहल को समाज में सराहा गया है।

इस बैठक में विशेष रूप से गरियाबंद जिले के युवा साथी सूर्यकांत यादव मौजूद थे। उनका रायपुर के युवाओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। रायपुर जिले के सभी समाज बंधुओं ने सूर्यकांत यादव का आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपना बहुमूल्य समय रायपुर वासियों के लिए समर्पित किया।

कार्यक्रम में प्रदेश और जिले के पदाधिकारी, साथ ही समाज के अनेक बंधु उपस्थित रहे। इस बैठक के सफल आयोजन से समाज के सदस्य एकजुट होकर समाज हित के कार्यों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प ले रहे हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment