दुर्ग। विकासखंड धमधा संकुल केंद्र मेढ़ेसरा, जिला दुर्ग के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सगनी में बाल संसद का गठन हुआ। इस चुनावी प्रक्रिया में बच्चों का उत्साह चरम पर था। प्रधान पाठक डीएस राजपूत ने बच्चों को मतदान प्रक्रिया का विस्तार से समझाया और मतपत्र के माध्यम से चुनाव संपन्न कराया।
बाल संसद के चुनाव में खिलेश्वर कुमार को शाला नायक और कुमारी रूखमणी को शाला नायिका चुना गया। इस चुनाव के दौरान बच्चों ने न केवल मतदान प्रक्रिया को समझा बल्कि लोकतंत्र की महत्वपूर्ण शिक्षा भी ग्रहण की। प्रधान पाठक डीएस राजपूत, वेदवर्त ठाकुर, श्रीमती शालिनी साहू, और श्रीमती निलीमा कुजूर सहित सभी शिक्षकों का इस चुनाव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा।
बाल संसद के गठन से बच्चों में न केवल उत्साह बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता भी बढ़ी। इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को भविष्य में सशक्त नागरिक बनने की दिशा में प्रेरणा मिलेगी।










