रायगढ़ / लैलूंगा।
प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज पांडेय के मार्गदर्शन और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार जायसवाल के नेतृत्व में रायगढ़ जिले प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्री अरुण डनसेना, उपाध्यक्ष श्री आशीष यादव, कोषाध्यक्ष श्रीमती अनीता गर्ग, महासचिव श्री खिलेश डनसेना, सचिव श्री प्रकाश जायसवाल, विशेष सलाहकार श्री रितेश सिदार, मीडिया प्रभारी श्री अंकित बेहरा व एसोसिएशन के सारे सदस्यों की उपस्थिति में लैलूंगा में ब्लॉक स्तरीय चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता के आधार पर आयोजित की गई।
चुनाव प्रक्रिया वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई, जिसमें संस्था के लगभग सभी सदस्यों ने हिस्सा लिया। चुनाव में अधिकांश प्रत्याशियों का निर्विरोध चयन हुआ, जो संगठन की एकता और पारदर्शिता को दर्शाता है।
लैलूंगा ब्लॉक इकाई के पदाधिकारियों को संगठन की ओर से बधाई और शुभकामनाएं दी गईं, और उन्हें प्रेरित किया गया कि वे पत्रकारों के हित में निष्पक्ष रूप से अपना योगदान देते हुए संगठन को आगे बढ़ाएं।
ब्लॉक अध्यक्ष पद पर चुने गए राकेश करीब डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में दैनिक नवीन कदम समाचार समूह में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
लैलूंगा इकाई के चुने गए पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
- अध्यक्ष – राकेश जायसवाल
- उपाध्यक्ष – विकास कुमार
- कोषाध्यक्ष – रूपा जायसवाल
- सचिव – मकरध्वज गड़तीया
- मीडिया प्रभारी – कुलदीप यादव
- कार्यालय प्रभारी – यश कुमार
सभी सदस्यों ने शांति और हर्षोल्लास के साथ चुनाव की प्रक्रिया को सम्पन्न किया और इस चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।











